क्रिएटर रेणुका सालुंके ने बताया एयर फ्रायर साफ करने का आसान तरीका
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Mar 2026 3:18 PM
एयर फ्रायर साफ करने का तरीका (फोटो - @homecheff_renu)
How To Clean Air Fryer: एयर फ्रायर को सही तरीके से साफ न किया जाए तो इससे बदबू आने लगती है और अगली बार बनने वाले खाना अच्छा नहीं बन पाता है. इस आर्टिकल की मदद से आप जान सकते हैं घर पर ही एयर फ्रायर साफ करने का तरीका.
How To Clean Air Fryer: आजकल किचन में एयर फ्रायर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि इसमें कम तेल में ही स्वादिष्ट खाना आसानी से तैयार हो जाता है. एयर फ्रायर में जितना आसान खाना बनाना होता है, उतना ही जरूरी इसे समय-समय पर अच्छी तरह साफ करना भी होता है. लगातार इस्तेमाल की वजह से एयर फ्रायर के अंदर तेल और मसाले की गंदगी जमा हो जाती है, जिसे साफ करना कई लोगों को मुश्किल लगता है. इस आर्टिकल की मदद से आप एयर फ्रायर को बिना ज्यादा मेहनत के साफ कर सकते हैं. इस आसान क्लीनिंग हैक को क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @homecheff_renu पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एयर फ्रायर को जल्दी से साफ करने का आसान तरीका बताया है. इस तरीके को अपनाकर आप भी अपने एयर फ्रायर को कुछ ही मिनटों में चमकदार बना सकते हैं.
एयर फ्रायर साफ करने का तरीका क्या है?
- एयर फ्रायर को साफ करने के लिए आप इसके बास्केट को बाहर निकाल दें. अब उसके अंदर डिटर्जेंट पाउडर, बेकिंग सोडा और गरम पानी डाल दें. इसके अंदर रखी ट्रे को वहीं रहने दें. इसे चम्मच की मदद से हल्का सा मिला लें, जिससे सारी चीजें आपस में अच्छी तरह घुल जाएं.
- अब आप एयर फ्रायर के अंदर की ट्रे को बाहर निकाल लें और उसे स्क्रबर की मदद से अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद एयर फ्रायर के बास्केट को भी स्क्रबर या स्पंज की मदद से हल्के हाथों से साफ करें.
- जब अच्छी तरह सफाई हो जाए, तो अंदर भरा हुआ पानी फेंक दें फिर एयर फ्रायर के ट्रे और बास्केट को साफ पानी से धो लें. लास्ट में इसे सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें, जिससे इसमें नमी न रहे और एयर फ्रायर पूरी तरह साफ हो जाए.
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- घर के किचन में रखा गंदा मसाला बॉक्स ऐसे करें मिनटों में साफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










