फेंकने वाली चीज से बनाएं होममेड विटामिन C सीरम, Maan’s Kitchen ने शेयर किया तरीका 

Published by : Priya Gupta Updated At : 18 Mar 2026 3:43 PM

विज्ञापन

होममेड विटामिन सी सीरम (फोटो - इंस्टाग्राम (@ kitchen_maan)

Homemade Vitamin C Serum: चेहरे को ग्लो और ग्लास स्किन बनाने के लिए अब आपको बाजार से सीरम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से घर पर होममेड विटामिन सी सीरम तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Homemade Vitamin C Serum: अक्सर हम संतरे को खाने के बाद इसके छिलके फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं छिलकों से आप घर पर ही नेचुरल विटामिन C सीरम तैयार कर सकते हैं? मार्केट के महंगे और केमिकल वाले सीरम की जगह, आप घर पर ही आसानी से होममेड विटामिन सी सीरम तैयार कर सकते हैं. इस बनाने के लिए आपको संतरे के छिलके और बस कुछ सामग्री और थोड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी. इस होममेड सीरम को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @ kitchen_maan पर बताया गया है. 

होममेड विटामिन सी सीरम बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • संतरे के छिलके 
  • एलोवेरा जेल 
  • गुलाब जल 
  • पानी 

होममेड विटामिन सी सीरम कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप संतरे को छिलकर इसका छिलका निकाल लें. अब इसके छिलके को अच्छे से साफ पानी से धो लें. 
  • अब एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें सारे संतरे के छिलके डालकर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए उबाल लें. 
  • उबलने के बाद आप सारा पानी एक कटोरी में डालकर अच्छे से छान लें. इसे ठंडा होने के बाद आप इसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाएं. इसे चम्मच की मदद से मिक्स कर लें. 
  • अब एक साफ स्प्रे बोतल में इसे डाल दें. इस तरह आप घर पर ही होममेड विटामिन सी सीरम तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola