Amla Jam Recipe: अब बच्चे भी खाएंगे बड़े चाव से, घर पर बनाएं टेस्टी और मजेदार आंवला जैम 

Updated:
विज्ञापन
Amla Jam Recipe

Amla Jam Recipe (AI image)

Amla Jam Recipe: आंवला से बना कुछ भी चीज बच्चे खाने में बहुत नखरा करते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में आंवला जैम की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप घर पर बनाकर बच्चों को आसानी से खिला सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे भी इसे खुद खाने की मांग करेंगे.

विज्ञापन

Amla Jam Recipe: आंवला से आजतक आपने कई तरह की डिश बनाई होगी, जिसे बड़े तो चाव से खाते होंगे लेकिन बच्चे नहीं. ऐसे में आज हम लेकर आए हैं बच्चों के लिए मजेदार आंवला जैम की आसान रेसिपी. इसका स्वाद मीठा और खट्टा दोनों होता है. इस जैम को ब्रेड पर लगाकर, पराठे के साथ या टोस्ट पर रखकर खाने से बच्चों को आंवले का स्वाद मजेदार और स्वादिष्ट जरूर लगेगा. घर पर बना आंवला जैम न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल भी इस्तेमाल नहीं होता है. इसलिए यह आंवला जैम पूरी तरह बच्चों के लिए फायदेमंद भी है. तो आइए जानते हैं घर पर आसानी से आंवला जैम बनाने की विधि के बारे में. 

आंवला जैम बनाने की विधि क्या है?

सामग्री

  • आंवला – 1 किलो
  • चीनी/गुड़ – 750 ग्राम
  • पानी – 1 कप
  • नींबू का रस – 2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर – 1 चम्मच

यह भी पढ़ें: Amla Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी आंवला लड्डू, खाने के बाद मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Amla Sharbat Recipe: आंवला से बनाएं स्वाद से भरपूर शरबत, पीने के बाद मिलेगा सुकून 

विधि

  • सबसे आंवले धोकर उनके बीज निकाल लें. 
  • अब एक पैन में आंवला और पानी डालकर नरम होने तक उबालें. 
  • नरम हुए आंवले को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें. 
  • इसके बाद तैयार हुए पेस्ट को पैन में डालें और इसमें चीनी मिलाएं. 
  • इसे धीमी आंच रखकर गाढ़ा होने तक पकाएं और लगातार चलाते रहें. 
  • जब जैम गाढ़ा और चमकदार हो जाए, तब इसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर डालकर मिलाकर गैस बंद कर दें. 
  • आंवला जैम ठंडा होने के बाद साफ और सूखे जार में भरें. 
  • अब तैयार है आपका घर पर बना आंवला जैम. 

यह भी पढ़ें: Amla Ka Achar: दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं स्वादिष्ट आंवला का अचार, नोट कर लें आसान रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Amla Juice Recipe: मिनटों में बनाएं विटामिन C से भरपूर आंवला जूस, शरीर को रखेगा एनर्जी से भरपूर

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola