कम समय में घर पर आसानी से बनाएं भुना जीरा पाउडर

Homemade Roasted Jeera Powder: सिंपल से दही वड़े हो या फ्रूट चाट एक चुटकी भुना जीरा पाउडर का छिड़काव स्वाद को दोगुना कर देता है. आइए जानते हैं भुना जीरा पाउडर को तैयार करने का तरीका.
Homemade Roasted Jeera Powder: जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल लगभग रसोई में रोजाना होता है. दाल, सब्जी या कढ़ी में इसका तड़का स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. जीरा का इस्तेमाल पराठे और कई तरह के स्नैक्स बनाने में भी होता है. लेकिन जब बात आती है भुना जीरा पाउडर की तो इसकी महक और फ्लेवर किसी भी सिंपल डिश को खास बना देते हैं. चाट, रायता, दही वड़े, सलाद और छाछ जैसी डिशेज में इसकी एक चुटकी डालते ही स्वाद लाजवाब हो जाता है. अक्सर लोग इसे मार्केट से खरीद कर लाते हैं. आप भुना जीरा पाउडर को आसानी से बना सकते हैं. बस कुछ मिनट की मेहनत और आपका होममेड, फ्रेश और खुशबूदार भुना जीरा पाउडर तैयार हो जाता है.
भुना जीरा पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- जीरा- 2 कप
भुना जीरा पाउडर को कैसे तैयार करें?
- भुना जीरा पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक प्लेट में जीरा को डाल लें. इसे अच्छे से चेक कर लें और कोई कंकड़ या गंदगी हो तो हटा दें.
- अब एक भारी तले की कड़ाही या पैन को धीमी आंच पर गर्म करें. इसके बाद आप कड़ाही में साबुत जीरा डालें और लगातार चलाते हुए भूनें. जब जीरा का रंग गहरा हो जाए और तेज खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें.
- इसके बाद आप भुना हुआ जीरा को प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में इसे डाल दें और बारीक पीस लें. पिसे हुए मसाले को छन्नी से छान लें. तैयार पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें. इस तरीके से आप आसानी से भुना जीरा पाउडर घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










