बारिश में मूड हो कुछ स्पेशल खाने का तो घर पर ऐसे तैयार करें पिज्जा, डोमिनोज से ऑडर करना भूल जाएंगे

Updated at : 21 Jun 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Pizza Recipe

Pic Credit- Freepik

Homemade Pizza Recipe: बारिश में गरमागरम पिज्जा का स्वाद डोमिनोज जैसा घर पर भी ले सकते हैं. जानें आसान रेसिपी जिससे आपका पिज्जा बने सॉफ्ट बेस और क्रिस्पी. अब बार-बार बाहर से ऑर्डर करने की जरूरत नहीं!

विज्ञापन

Homemade Pizza Recipe: पिज्जा का नाम सुनते ही पिज्जा लवर्स के मुंह में पानी आना लाजमी है. खासकर बारिश का मौसम हो और गर्मा गरम पिज्जा उसके पास आ जाए तो बात ही कुछ और है. इसके लिए उसकी पहली पसंद डोमिनोज ही होता है. दरअसल उसका सॉफ्ट बेस, क्रिस्पी क्रस्ट और चिजी टॉपिंग हर किसी को पसंद आती है. लेकिन हर बार बाहर से ऑर्डर करना न पॉकेट फ्रेंडली होता है और न ही हेल्दी. ऐसे में अगर आप चाहें तो डोमिनोज जैसा स्वाद और टेक्सचर वाला पिज्जा अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं. जानें कैसे!

पिज्जा बेस बनाने का तरीका

डोमिनोज जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बेस बनाने के लिए आपके पास 2 कप मैदा के साथ सूखा यीस्ट – 1 टीस्पून, चीनी – 1 टीस्पून, नमक – स्वादानुसार, जैतून का तेल – 2 टेबलस्पून, गुनगुना पानी – आवश्यकतानुसार होना चाहिए.

कैसे करें पिज्जा तैयार

  • सबसे पहले गुनगुने पानी में यीस्ट और चीनी मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख लें ताकि यीस्ट ऐक्टिव हो जाए.
  • अब मैदे में नमक मिलाएं और यीस्ट वाला मिश्रण डालें. इसके बाद हल्के हाथों से उसे गूंथें
  • फिर इसमें जैतून का तेल मिलाकर चिकना करें और किसी गर्म जगह पर 1-2 घंटे के लिए ढककर रखें, ताकि यह फूल जाए.

Also Read: Cheesy Corn Sandwich Recipe: कॉर्न और चीज का क्रिस्पी कमाल, ऐसे बनाएं सुपर टेस्टी सैंडविच

सॉस और टॉपिंग के लिए जरूरी सामग्री

  • डोमिनोज का फ्लेवर लाने के लिए घर पर भी पिज्जा सॉस तैयार करें
  • टमाटर प्यूरी- 1 कप
  • लहसुन – 4-5 कलियां (कुटी हुई)
  • ऑरेगानो, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च स्वादानुसार
  • नमक, शक्कर – स्वादानुसार
  • जैतून का तेल – 1 टेबलस्पून
  • शिमला मिर्च, प्याज, स्वीट कॉर्न, ऑलिव्स, जलपीनो और खूब सारा मोजरेला चीज.

सबसे पहले पैन में जैतून का तेल गरम करके लहसुन भून लें, फिर टमाटर प्यूरी, शक्कर, नमक और मसाले डालकर 5-7 मिनट पकाएं.

पिज्जा बनाने के लिए क्या करें

  • सबसे पहले तैयार बेस को बेलकर उस पर सॉस लगाएं.
  • अपनी पसंद की टॉपिंग और चीज भरपूर मात्रा में डालें.
  • अंत में प्रीहीटेड ओवन (200 डिग्री सेल्सियस) में 12-15 मिनट बेक करें.

डोमिनोज जैसा स्वाद लाने के टिप्स

  • बेस में थोड़ा मक्खन मिलाएं, टेक्सचर बेहतर होगा.
  • चीज के लिए मोजरेला का ही इस्तेमाल करें.
  • बेकिंग के बाद ऊपर से थोड़ा ऑरेगानो और चिली फ्लेक्स डालें.

Also Read: पीरियड्स के समय महिलाएं अक्सर करती हैं ये 5 गलतियां, जान लें वरना परेशानी हो जाएगी दोगुनी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola