Homemade Desi Ghee Recipe:मिलेगी शुद्धता और स्वाद, बस घर में ऐसे तैयार करें देसी घी

Homemade Desi Ghee Recipe : जानिए आसान रेसिपी और स्टेप-बाय-स्टेप विधि जिससे आप बिना झंझट के ताजा घी तैयार कर सकते हैं. स्वाद और सेहत का भरपूर लाभ अब घर में ही पाएं
Homemade Desi Ghee Recipe : आजकल बाजार में मिलने वाले घी की शुद्धता को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं. लेकिन क्या हो अगर आप घर पर ही एकदम शुद्ध, स्वादिष्ट और खुशबूदार देसी घी बना पाएं. जी हां यह बहुत आसान है. घर पर बना देसी घी न केवल आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसका स्वाद और खुशबू भी लाजवाब होती है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप कुछ ही आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी रसोई में ही शुद्ध देसी घी तैयार कर सकती हैं.
सामग्री
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध या 1 लीटर दही (मलाई से बना हुआ)
- 500 ग्राम मक्खन (घर का बना हुआ या बिना नमक वाला)
बनाने की विधि
- मलाई निकालें: अगर आपके पास ताजा दूध है तो उसे धीमी आंच पर गर्म करें और ऊपर से मलाई जमा होने दें. मलाई को एक बर्तन में इकट्ठा करें.
- मक्खन बनाएं: मलाई को अच्छी तरह फेंटें या मिक्स करें ताकि मक्खन अलग हो जाए. मक्खन बन जाए तो उसका पानी (छाछ) अलग हो जाएगा.
- मक्खन को पिघलाएं: अब मक्खन को एक कड़ाही में धीमी आंच पर रखें और पिघलाएं. धीरे-धीरे मक्खन पिघलते हुए सफेद झाग देगा.
- झाग हटाएं: जब मक्खन से झाग बनने लगे तो उसे चम्मच से हटा दें.
- घी तैयार है: मक्खन के पूरी तरह पिघलने के बाद, सफेद भाग पीला और साफ हो जाएगा. इसे सुनहरा रंग और खुशबू आने तक पकाएं लेकिन ध्यान रखें कि यह जले ना.
- छान लें: घी को ठंडा होने पर सूती कपड़े या छलनी से छान लें ताकि कोई भी ठोस कण न रहे.
- इकट्ठा करें: अब आपका घर का बना हुआ शुद्ध देसी घी तैयार है. इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं.
Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




