Homemade Cornflakes Namkeen: चाय के साथ चाहिए कुछ टेस्टी? बनाएं कॉर्नफ्लेक्स नमकीन

Updated:
विज्ञापन
cornflakes recipe

cornflakes recipe ( AI image)

Homemade Cornflakes Namkeen: घर पर आप बहुत ही आसान तरीके से नमकीन की रेसिपी बना सकते हैं. इस रेसिपी को आप चाय के साथ ले सकते हैं. अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं और घर के बने खाने का सेवन करना चाहते हैं तो आप कॉर्नफ्लेक्स नमकीन बना सकते हैं.

विज्ञापन

Homemade Cornflakes Namkeen: क्रिस्पी नमकीन के साथ चाय पीने का मजा आ जाता है. नमकीन को आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. इसलिए लोग इसे ट्रैवल पर भी ले जाना पसंद करते हैं. कॉर्नफ्लेक्स को अक्सर सुबह के टाइम में नाश्ते के टाइम पर सेवन करते हैं मगर आपको जानकार हैरानी होगी कि आप घर पर कॉर्नफ्लेक्स से आसानी से नमकीन बना सकते हैं जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कॉर्नफ्लेक्स नमकीन बनाने की विधि के बारे में. 

कॉर्नफ्लेक्स नमकीन के लिए सामग्री 

  • कॉर्नफ्लेक्स- एक कप 
  • मूंगफली- आधा कप 
  • काजू- 2 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार  
  • गरम मसाला- आधा चम्मच  
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • करी पत्ता- 8-10 
  • अमचूर- आधा चम्मच 
  • चीनी पाउडर- आधा चम्मच   
  • किशमिश- 2 बड़े चम्मच 
  • चना दाल- आधा कप 

यह भी पढ़ें- Sooji Pakoda: बारिश हो या चाय का वक्त, बनाएं ये टेस्टी रवा पकौड़े

कॉर्नफ्लेक्स नमकीन बनाने की विधि ( Cornflakes Namkeen Recipe)

  • कॉर्नफ्लेक्स नमकीन बनाने के लिए आप सबसे पहले कुछ घंटे के लिए चना दाल को भिगो दें कुछ घंटे के लिए. अब इसे साफ कपड़े पर डालकर एक्स्ट्रा पानी को सूखा लें.
  • अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और इसमें चना दाल को दस्कर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. अब इसमें आप मूंगफली को भी फ्राई कर लें. अब काजू को भी डाल कर फ्राई कर लें. इसमें किशमिश को भी फ्राई कर के निकाल दें. अब करी पत्ते को भी फ्राई कर लें. 
  • कॉर्नफ्लेक्स को भी आप एक मिनट के लिए तेल में फ्राई के लें. अब सभी चीजों को मिक्स करें. 
  • अब एक छोटी कटोरी में मसाले को तैयार करें. नमक, चीनी पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और आमचूर को मिक्स करें. मसाले के मिश्रण को सारी फ्राई की हुई चीजों के साथ मिक्स करें. आपका कॉर्नफ्लेक्स नमकीन रेसिपी तैयार है. ठंडा हो जाने पर आप इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें. इसे आप चाय के साथ या कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो साथ में ले जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Homemade Chana Dal Namkeen: घर की बनी मसालेदार चना दाल मिक्सचर, शाम की चाय के साथ है परफेक्ट कॉम्बिनेशन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola