Gardening Tips for Beginners: गार्डनिंग में बढ़ा रहे हैं पहला कदम, तो इन बातों का रखें ध्यान

gardening tips (AI Image)
Gardening Tips: घर में लगे फूल और पौधे एक सुंदर लुक देते हैं. अगर आप पहली बार गार्डनिंग शुरू कर रहे हैं तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Gardening Tips for Beginners: घर में लगे पेड़ पौधे घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं. अगर आप अपने घर की छत, बालकनी या आंगन में हरियाली और फूलों की खुशबू को चाहते हैं तो आप कुछ पौधों से शुरुआत कर सकते हैं. गार्डनिंग न केवल घर को सुंदर बनाती है बल्कि ये मन को शांति और ताजगी भी देती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि बागवानी करना मुश्किल है. आप इन टिप्स की मदद से आसानी से घर में एक छोटा सा गार्डन को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ आसान टिप्स जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं.
छोटे पौधों से शुरुआत करें
घर में आप भी पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो आप शुरुआत में आसान देखभाल वाले पौधे जैसे तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा या गेंदा लगाएं. ये जल्दी बढ़ते हैं और देखभाल में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है.
यह भी पढ़ें: Beautiful Plants for Home: घर की रौनक बढ़ाएं इन सुंदर पौधों से, मेन गेट पर लगाएं
मिट्टी को करें तैयार
पौधों की ग्रोथ के लिए जरूरी है सही मिट्टी का होना. आप पौधे को लगाने से पहले सही मिट्टी को तैयार कर लें. गमले की मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाकर पौधे को पोषण दें. इससे पौधे अच्छे से ग्रो करते हैं.
सही जगह चुनें
मिट्टी के साथ धूप भी पौधों के लिए जरूरी है. आप छत, बालकनी या खिड़की के पास ऐसी जगह चुनें जहां पौधों को पर्याप्त रोशनी मिले.
सही समय पर पानी दें
पौधों को सुबह या शाम को ही पानी दें. नियमित तौर पर पौधों में पानी डालें. आप ज्यादा पानी डालने से बचें. ज्यादा पानी डालने से पौधे को नुकसान हो सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो.
नियमित देखभाल है जरूरी
प्लांट अच्छे से बढ़े इसके लिए जरूरी है आप नियमित देखभाल करें. आप पौधों के सूखे पत्ते हटाएं, मिट्टी को समय-समय पर उलट-पलट करें और कीड़ों से पौधों को बचाएं.
जैविक खाद का इस्तेमाल करें
प्लांट अच्छे से बढ़े इसके लिए जरूरी है समय समय पर खाद देना. आप पौधे में जैविक खाद को डालें.
धैर्य रखें
पौधों को समय और प्यार चाहिए. धीरे-धीरे आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका छोटा-सा गार्डन हरे-भरे पौधों से भर जाएगा.
यह भी पढ़ें: Fragrant Flowers For Garden: फूलों की खुशबू से महकाएं अपना गार्डन, लगाएं ये पौधे
यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










