ePaper

Home Facial For Glowing Skin: अगर आपको भी चाहिए पार्लर जैसा निखार और चमकदार चेहरा तो अपनायें यह ट्रिक्स

Updated at : 25 Feb 2025 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Beauty Hacks

Glowing Skin Beauty Hacks

Home Facial For Glowing Skin: तो चलिए जानें वह आसान टिप्स और ट्रिक्स जो आपके चेहरे को बनाएंगी पार्लर जैसा खूबसूरत.

विज्ञापन

Home Facial For Glowing Skin: आज कल की भाग-दौड़ भरी जिदंगी में लोगों के पास पार्लर जाने के लिये समय निकालना एक चुनौती बन गया है और पार्लर का खर्च भी बहुत महंगा होता है. ऐसे में क्या होगा अगर आप घर पर ही कुछ आसान और प्रभावी तरीके अपनाकर अपना चेहरा पार्लर जैसा चमकदार और निखरा हुआ बना सकें. जी हां यह बिल्कुल संभव है. यहां हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनसे आप बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के अपने चेहरे को ताजगी, निखार और चमक दे सकते हैं. तो चलिए जानें वह आसान टिप्स और ट्रिक्स जो आपके चेहरे को बनाएंगी पार्लर जैसा खूबसूरत.

चेहरे को करें क्लेंज

  • एक कटोरी में कच्चा दूध निकालकर उसमें रूई डुबाएं.
  • अब इस रूई से चेहरे पर अच्छे से मालिश करें.
  • दूध से चेहरे को 3 से 4 मिनट तक साफ करें.
  • इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धोकर साफ कर लें.
  • इससे आपकी त्वचा निखर जाएगी और सारे मैल को साफ कर दिया जाएगा.

फिर करें स्क्रब

  • कॉफी और शहद को मिला कर एक स्क्रब तैयार करें.
  • इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक लगाएं.
  • फिर चेहरे को धोकर साफ कर लें.
  • इस दौरान ध्यान रखें कि स्क्रब को हल्के हाथों से लगाएं ताकि स्किन पर कोई चोट न लगे.

स्टीम से खोलें बंद छिद्र

  • त्वचा के बंद पोर्स को खोलने के लिए स्टीम लेना बेहद फायदेमंद होता है.
  • स्टीमर को चेहरे के पास रखें और चेहरे को स्टीम दें.
  • इससे त्वचा के पोर्स खुल जाएंगे और सफाई बेहतर होगी.

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

क्रीम से करें मसाज

  • अब स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करने के लिए क्रीम से मसाज करें.
  • आप कोई भी मॉइश्चराइजर या दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • मलाई त्वचा को हाइड्रेशन देती है और चेहरा मुलायम बनाता है.
  • फेशियल का अगला कदम है फेस मास्क लगाना.
  • आप बेसन, दही और हल्दी का मिश्रण बनाकर फेस मास्क तैयार कर सकते हैं.
  • इसके अलावा दूध और हल्दी या मुल्तानी मिट्टी का मास्क भी बना सकते हैं.
  • इस मास्क को 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. फिर चेहरा धोकर साफ कर लें.

Also Read : Natural Glowing Skin: पानी में मिलाकर नहाएं यह पीली चीज, आपकी त्वचा बनेगी जवां और दमकती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola