ePaper

Herbal Colour For Holi 2024: इस बार की होली मनाएं हर्बल रंगों के संग, आसानी से घर पर करें तैयार

Updated at : 22 Mar 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Colour for holi

Holi 2024: लाल,पीले, हरे सभी तरह के रंगों को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. जानें क्या है तरीका.

विज्ञापन

Herbal Colour For Holi 2024: होली सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, रंगों के इस त्योहार को लोग काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. होली में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और होली में कई ऐसे रंगों का इस्तेमाल होता है जो हमारी त्वचा और हमारे बालों के लिए काफी ज्यादा हानि कर सकता है. ऐसे में अगर आप भी इस होली को नेचुरल रंगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो ये हैं आप के लिए कुछ आसान तरीके जिनसे आप घर में ही ऑर्गेनिक रंगों को बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Herbal Colour For Holi: लाल रंग

लाल रंग को बनाने के लिए लाल गुड़हल के फूल लें और उन्हें अच्छी तरह से सूखा लें. जब वो पूरी तरह सूख जाएं तो उन्हें मिक्सर में डालकर उनका एक पाउडर बना लें. ऐसे आसानी से आप के लिए खूबसूरत लाल रंग बनकर तैयार हो जाएगा.

Also Read: Holi Special Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे आलू पापड़, देखें ये आसान रेसिपी

Herbal Colour For Holi: हरा रंग

हरा रंग बनाने के लिए आप मेहंदी के पाउडर के साथ चावल के आटे के मिला सकते हैं. अगर आप सूखे रंग के अलावा पानी वाले रंग बनाना चाहते हैं तो इस मिश्रण में पानी मिला दें. हालांकि ये ध्यान रखें कि मेहंदी पाउडर कि मिलावट की वजह से ये रंग काफी गहरा उभर कर आएगा और इसे कपड़ों और त्वचा से हटाने में कुछ दिनों का समय लग सकता है.

Herbal Colour For Holi: मैजेंटा

खूबसूरत मैजेंटा कलर बनाने के लिए कुछ बीटरूट लें और उन्हें तब तक गरम पानी में उबालें जब तक पूरा पानी उस रंग का न हो जाए.

Herbal Colour For Holi: ब्राउन रंग

होली के लिए ब्राउन यानी कि भूरा रंग बनाने के लिए काफी पाउडर को पानी में घोल दें. इससे खूबसूरत और गाढ़ा भूरा रंग कम समय में बनकर तैयार हो जाएगा. हालांकि ये ध्यान दें कि अगर यह रंग कपड़ों पर गिरा तो इसे निकालना काफी मुश्किल हो सकता है.

Also Read: Holi Special Recipe: होली में बनाएं ‘वेज मीट’ के नाम से मशहूर कटहल की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola