Eco-Friendly Holi: पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ऐसे मनाएं इको फ्रेंडली होली

Updated at : 21 Mar 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Eco-Friendly Holi

Eco-Friendly Holi

Eco-Friendly Holi: आज के दौर में कई लोग पर्यावरण का काफी खयाल रखते हैं, ऐसे में ये हैं आप के लिए इको फ्रेंडली होली मनाने के कुछ आसान तरीके.

विज्ञापन

Eco-Friendly Holi: होली एक ऐसा त्योहार है जिसे लोग काफी जोश के साथ मनाते हैं, अलग अलग लोग इसे अपने तरीके से मनाते हैं, लेकिन कई बार लोग कुछ ऐसा कर देते हैं जिसके वजह से होली के सेलिब्रेशन के बाद हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है. ऐसे में ये हैं आप के लिए इको फ्रेंडली होली मनाने के कुछ आसान आइडियाज.

Eco-Friendly Holi: नेचुरल रंगों का करें इस्तेमाल

होली में कई तरह के केमिकल वाले रंग बाजार में देखने को मिलते हैं. ऐसे में उन्हें न खरीदें और उनके जगह नेचुरल रंगों का चुनाव करें. केमिकल वाले रंग न केवल पर्यावरण को बल्कि आप की त्वचा को भी नुकसान पहुंचाते हैं.

Also Read: Holi Thandai Recipe : होली को बनाना चाहते है और मजेदार, ट्राई करें ये ठंडाई रेसिपी

Eco-Friendly Holi: होलिका दहन में एक चीजों का करें इस्तेमाल

होलिका दहन एक ऐसा समय होता है जब कई सारे पेड़ों को काटा जाता है, इससे हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है, ऐसे में कोशिश करें कि आप सिर्फ सूखे पेड़ों की लकड़ियों को काटें और होलिका दहन में गोबर के उपले, कपूर और नारियल के सूखे स्किन का इस्तेमाल करें.

Eco-Friendly Holi: फूलों वाली होली खेलें

इस होली केमिकल वाले रंगों के जगह फूलों वाली होली खेलें, ये आप को अच्छी खुशबू के साथ एक प्यारा एहसास भी देगा और साथ ही ये देखने में भी बेहद ही खास और यूनिक होगा.

Eco-Friendly Holi: पानी वाले गुब्बारों का न करें इस्तेमाल

आजकल लोग होली में पानी वाले गुब्बारों का काफी इस्तेमाल करते नजर आते हैं. लेकिन उनमें प्लास्टिक होता है जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान होता है. आप सिर्फ पानी से होली खेलें और बाल्टी का प्रयोग करें.

Also Read: Holi Special Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे आलू पापड़, देखें ये आसान रेसिपी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola