ePaper

Healthy vegetable Recipes For Kids: अपने बच्चे को सब्जी खाने का शौक लगाएं, इन मजेदार ट्रिक्स से

Updated at : 15 Feb 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Healthy vegetable Recipes For Kids

Healthy vegetable Recipes For Kids

Healthy vegetable Recipes For Kids : जानिए कुछ आसान और मजेदार तरीके जिनसे आप अपने बच्चे को सब्जियों का स्वाद लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.

विज्ञापन

Healthy vegetable Recipes For Kids: सब्जियों में बहुत सारे पौष्टिक तत्त्व होते हैं जो शरीर को बढ़ने और स्वस्थ रखने में बहुत जरुरी होते हैं. लेकिन बच्चे अक्सर हरे सब्जियों को खाना बिलकुल पसंद नहीं करते. ऐसे में उनके बढ़ती उम्र में उन्हें इन सब्जियों की बहुत जरुरी होती है. अगर आपका बच्चा भी सब्जी के नाम से ही भागता है और आपको उसे सब्जी खिलाने में बहुत परेशानी होती है तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसी डिश जिसमें आप सब्जी मिलाकर अपने बच्चों को आसानी से खिला सकती हैं और वे भी स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकते हैं.

वेज लोडेड पिज्जा

अगर आपके बच्चे सब्जी नहीं खाते हैं तो आप उन्हें घर पर बनाया हुआ वेज लोडेड पिज्जा खिला सकती है. इसमें आप भरपूर मात्रा में सब्जी जैसे टमाटर, मशरुम, शिमला मिर्च, प्याज, डालकर बनाएं. इससे आपका बच्चा आराम से पौष्टिक सब्जियों को खा लेगा और इसके साथ ही उन्हें पिज्जा का स्वाद भी मिलेगा जो कि बच्चों को बहुत पसंद आता है.

सब्जी के पकोड़े

सब्जी के पकोड़े बहुत क्रिस्पी और हेल्दी होते है. बच्चों को भी यह बेहद टेस्टी लगते हैं और वे बहुत पसंद से इसे खाते हैं. इसलिए अगर आपका बच्चा सब्जी बिल्कुल नहीं खाता तो आप इसके पकौड़े बनाकर खिला सकती है.आप इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उपयोग कर सकती हैं जैसे कि गाजर, गोभी, और शिमला मिर्च. इससे पकौड़े न केवल स्वादिष्ट होंगे बल्कि पौष्टिक भी होंगे.

वेजिटेबल नूडल्स और वेजिटेबल सैंडविच


नूडल्स बच्चों को पसंद आने वाला एक खास डिश है. इसे हेल्दी बनाते हुए आप इसमें पौष्टिक सब्जियों को ऐड कर सकती हैं. सैंडविच बच्चों को बहुत टेस्टी लगते हैं. इसलिए आप सैंडविच में सब्जियों को डालकर बच्चों को आसानी से खिला सकती हैं. आप इसमें अलग अलग तरह की सब्जियों का उपयोग कर सकती हैं जैसे कि टमाटर, खीरा, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च. इससे सैंडविच न केवल स्वादिष्ट होंगे बल्कि पौष्टिक भी होंगे.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Nariyal ke Laddu Recipe: स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनाएं घर पर,बाजार जैसे स्वाद के लिए फॉलो करें यह रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola