ePaper

Healthy Makhana Uttapam Recipe: फिटनेस और फ्लेवर का कॉम्बो, मखाना उत्तपम बनाए मिनटों में

Updated at : 28 Jun 2025 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
Healthy Makhana Uttapam Recipe: फिटनेस और फ्लेवर का कॉम्बो, मखाना उत्तपम बनाए मिनटों में

Healthy Makhana Uttapam Recipe: नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी चाहिए तो मखाना उत्तपम एक बार जरुर ट्राय करें.

विज्ञापन

Healthy Makhana Uttapam Recipe: नाश्ता का मतलब होता है कुछ अलग और फ्रेश खायें.ऐसे में हेल्दी नाश्ता के तौर पर मखाना उत्तपम आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.मखाना उत्तपम प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो आपकी फिटनेस में मदद करता है. इस रेसिपी के साथ आप मिनटों में घर पर हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं जो पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखे. तो चलिए जानते हैं मखाना उत्तपम बनाने का सिंपल तरीका.

सामग्री

  • मखाना (फॉक्सनट्स) – 1 कप
  • सूजी (रवा) – 1/2 कप
  • दही – 1/2 कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1-2
  • अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • सब्जियां (प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर) – बारीक कटी हुई

बनाने की विधि

  • मखाना पीस लें: मखाना को मिक्सी में डालकर थोड़ी देर तक पीस लें ताकि वे थोड़े क्रम्बी हो जाएं पूरी तरह पाउडर न बनाएं.
  • बैटर बनाएं: एक बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रखें बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ज्यादा गाढ़ा.
  • मखाना और मसाले मिलाएं: अब इस बैटर में पिसा हुआ मखाना, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • सब्जियां डालें (अगर पसंद हो तो): बैटर में कटी हुई सब्जियां डालकर हल्का मिलाएं.
  • उत्तपम बनाएं: तवा गरम करें और थोड़ा तेल डालें. गरम तवे पर एक करछी बैटर डालें और चम्मच से हल्के हाथ से फैलाएं. धीमी आंच पर ढककर पकाएं.
  • पलटें और पकाएं: जब नीचे से हल्की ब्राउनिंग हो जाए तब उत्तपम को पलटकर दूसरी तरफ भी तेल लगाकर पकाएं.
  • सर्व करें: गरमा गरम मखाना उत्तपम को हरी चटनी या दही के साथ परोसें.

Also Read: Instant Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनाएं करारी और रसीली जलेबियां,सिर्फ 10 मिनट में

Also Read : Kesari Sooji Halwa Recipe:घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा केसरी सूजी हलवा, सीक्रेट टिप्स के साथ

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola