ePaper

Hari Mirch Mithai Recipe: तीखी हरी मिर्च से बनाएं एक अनोखी और मजेदार मिठाई

Updated at : 25 Jul 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Hari Mirch Mithai Recipe: तीखी हरी मिर्च से बनाएं एक अनोखी और मजेदार मिठाई

Hari Mirch Mithai Recipe : पहली बार ट्राय करें तीखी हरी मिर्च से बनी मिठाई। जानें आसान रेसिपी और पाएं मीठा-तीखा स्वाद जो सबको चौंका दे.

विज्ञापन

Hari Mirch Mithai Recipe: आपने कई तरह की मिठाइयां खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी मिर्च से कोई मीठी डिश भी बन सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है यह एक ऐसी अनोखी और मजेदार मिठाई है जो आपको हटके मजा दे सकती है.एक और जहां हरी मिर्च का नाम सुनते ही तीखेपन का एहसास होता है वहीं अगर आप कुछ नया और यूनिक ट्राय करना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. चलिए सीखते हैं कैसे बनती है हरी मिर्च से मीठी मिठाई.

सामग्री

  • हरी मिर्च (कम तीखी, मोटी वाली) – 10 से 12
  • मावा (खोया) – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
  • पानी – ½ कप
  • घी – 2 चम्मच
  • कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – 2 चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका

  • हरी मिर्च करें तैयार :हरी मिर्च को धोकर बीच में काटें और बीज निकाल दें.2 मिनट गरम पानी में उबालें फिर ठंडे पानी में डालें और निकालकर रख लें.
  • भरावन (स्टफिंग) बनाएं : एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी गरम करें. उसमें मावा डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें.अब इसमें चीनी का थोड़ा हिस्सा, ड्राय फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं.ठंडा होने दें.
  • मिर्च में भरावन भरें : हर मिर्च में मावा वाला मिश्रण भर दें
  • चाशनी बनाएं : एक पैन में 1 कप चीनी और ½ कप पानी डालें.इसे तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी बन जाए.
  • मिर्च को चाशनी में डुबोएं :स्टफ की गई मिर्च को 2–3 मिनट चाशनी में रखें.फिर निकालकर प्लेट में सजाएं.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola