Happy New Year 2023 Status,Msg: तारीख बदलेगी, आप मत बदलना,… अपनों को भेजे प्यारा संदेश

Happy New Year 2023 Status, Messages, Photos: रविवार से नए साल 2023 की शुरुआत हो रही है. इस दिन अपनों को प्यारा मैसेज भेजकर उन्हें भी बधाई दें. अपने दोस्तों, सगे संबंधियों व रिश्तेदारों को शानदार कोट्स व शायरियां भेजे और नव वर्ष की बधाई दे (Happy New Year Advance 2023) सकते हैं.
Happy New Year 2023 Images: हर साल नए साल की खुशियां मनाई जाती है. उम्मीदों से भरा नया साल 2023 आने वाला है. लोगों को नए साल का खासकर 1 जनवरी का बेसब्री से इंतजार रहता है. नए साल में लोग नया लक्ष्य तय करते हैं और उसके मुकाम तक पहुंचने का संकल्प भी लेते हैं. हर बार साल बदलने के साथ कैलेंडर, फेस्टिवल की डेट भी बदल जाती है. 25 दिसंबर के बाद से ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है. हर बार 31 दिसंबर की रात 12 बजे लोग हैप्पी न्यू ईयर बोलकर नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं. ऐसे में जो आपके दोस्त रिश्तेदार दूर हैं उन्हें मैसेज के जरिए हैप्पी न्यू ईयर कह सकते हैं.
देखो नूतन वर्ष हैं आया
धरा पुलकित हुई गगन मुस्काया
एक खूबसूरती, एक एहसास, खुशियों का आगाज
यही है नववर्ष की शुरुआत
नई उमंग, नया साल
देने आपको खुशियों की बहार,
जल्द आ रहा है आपके द्वार
नये साल के लिए हो जायें तैयार।
Happy New Year 2023
अच्छे लोगों को हम दिल में रखते है,
उनकी खुशियों के लिए हर दर्द सहते है,
कोई हमसे पहले विश ना कर दे आपको
इसलिए सबसे पहले हैप्पी न्यू ईयर कहते है।
Happy New Year 2023
इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल,
दौलत की ना हो कमी आप हो जाएं मालामाल,
मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका हाल,
तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल
नया साल मुबारक…2023
मस्त घटा है छाई
चारो ओर है पुरवाई
नए साल के नया दिन है आई
इसलिए आपको सबसे पहले बधाई
Happy New Year 2023
मिले आपको शुभ संदेश
धरकर खुशियों का भेष
पुराने साल को अलविदा कहने की रुत है आई
आने वाले नववर्ष की हार्दिक बधाई
सदा दूर रहो गम की परछाइयों से
सामना न हो कभी तन्हाइयों से
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका
यही दुआ है दिल की गहराइयों से
इस रिश्ते को ऐसे ही बनाये रखना
दिल में यादों के चिराग जलाये रखना
बहुत प्यारा सफर रहा 2022 का
बस ऐसा ही साथ 2023 में भी बनाये रखना
नया साल आया बनकर उजाला
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
Happy New Year 2023
तारीख बदल गई है, मत बदल जाना आप
आपको सब नया चाहिए, मुझे वही पुराने आप।
Happy New Year 2023
हर साल आता है, हर साल जाता है
इस साल आपको वो सब मिले
जो आपका दिल चाहता हो
नया साल मुबारक हो
फूल खिलेंगे गुलशन में खूबसूरती नजर आएग
बीते साल की खट्टी मीठी यादें संग रह जाएंगी
आओ मिलकर जश्न मनाएं नए साल का हंसी खुशी से
नए साल की पहली सुबह खुशियां अनगिनत लाएगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










