Happy New Year Motivational Quotes 2023: चमकती रहे जिंदगी ... नए साल पर आपनों को भेजें मोटिवेशनल मेसेज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 7:10 AM
Happy New Year Motivational Quotes 2023, Images, Shayari In Hindi: अगर आप भी नए साल के कुछ अलग और मोटिवेशनल मैसेजेजढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. क्योंकि यहां आपको मिलेंगे नव वर्ष के ऐसे शुभकामना संदेश जो आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों ही नहीं बल्कि ऑफिस के बॉस तक को भेज सकते हैं.
Happy New Year Motivational Quotes 2023, Images, Shayari In Hindi: 31 दिसंबर 2022 की रात 12 बजते ही दोस्तों, रिश्तेदारों को नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. बहुत से लोग इस नए साल पर अपने आप को अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करते है और इस साल अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करने के प्रण करते है. अगर आप भी नए साल के कुछ अलग और मोटिवेशनल मैसेजेज (New Year Motivational Wishes) ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. क्योंकि यहां आपको मिलेंगे नव वर्ष के ऐसे शुभकामना संदेश (Wishes for Happy New Year) जो आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों ही नहीं बल्कि ऑफिस के बॉस तक को भेज सकते हैं.
नया सवेरा एक नई किरण के साथ,
नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ,
आपको वर्ष 2023 का ये नया साल मुबारक हो, ढेरों दुआओं के साथ ।
सुख , समृद्धि , शांती और स्वास्थय हो इस
नववर्ष में हर दिन आपकी तरक्की हो,
शुभकामनाएँ हमारी नए साल में आपकी सारी आशाएं पूरी हो।।
Happy New Year 2023
हर पल धन की बौछार हो,
साथ हमेशा अपनों का प्यार हो,
बर्ष 2023 कुछ ऐसा खास हो आपके लिए ,
आपके जीवन में सिर्फ खुशियां ही खुशियां हो ||
रहे आपकी जिंदगी
सूरज की तरह चमकती
रहे आपकी जिंदगी और
सितारों की तरह झिलमिलाये
आपका आंगन. इन ही दुआओं
के साथ आपको
नये साल की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं.
फूल खिलेंगे गुलशन में
खूबसूरती नज़र आएगी,
बीते साल की
खट्टी-मीठी यादें संग रह जाएगी,
आओ मिलकर जश्न मनाएं
नए साल का हंसी-खुशी से,
साल 2023 की पहली सुबह
खुशियां अनगिनत लाएगी!!
नया साल मुबारक हो
बीते साल की यादो का जश्न मनाते हैं…
बीते साल को विदा इस कदर करते हैं,
जो नहीं किया अब तक वो भी कर गुजरते हैं,
नया साल आने की खुशियां तो सब मनाते हैं,
चलो हम, इस बार बीते साल की यादो का जश्न मनाते हैं
Happy New Year 2023
जिंदगी से हर पल, एक मौज मिली…
जिंदगी से हर पल, एक मौज मिली,
कभी कभी नहीं, हर रोज मिली,
एक अच्छा दोस्त मांगा था जिन्दगी से,
पर मुझे तो यहां, पूरी विद्वानों की फौज मिली।
Happy New Year 2023
मुबारक हो तुम्हे नववर्ष का प्रथम महीना,
चमको तुम जैसे फागुन का महीना,
पतझर न आये तेरी जिन्दगी में,
यही हैं दोस्त अपनी तमन्ना
Happy New Year 2023
चारों तरफ हो खुशियां ही खुशियां,
दरवाजे पर सजाएं रंगोली की सौगात,
आपकी जिंदगी में आए खुशियों की बारात,
मुबारक हो आपको नव वर्ष बार-बार।
हैप्पी न्यू ईयर 2023
बीत गया जो साल भूल जाएं
नए साल को हंस कर गले लगाएं,
करते है हम रब से दुआ सिर झुका के,
इस साल आपके सारे सपने पूरे हो जाएं।
नए साल 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं
हर सुबह आपकी उम्मीद जगायें,
हर दोपहर विश्वास दिलाये,
हर शाम खुशिया लाये,
और हर रात सुकून से भरी हो।
Happy New Year 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










