ePaper

Holi 2023, Easy Tips To remove Holi Colours: ऐसे छुड़ाएं होली के रंग, जानें स्किन और बालों को बचाने के टिप्स

Updated at : 08 Mar 2023 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
Holi 2023, Easy Tips To remove Holi Colours: ऐसे छुड़ाएं होली के रंग, जानें स्किन और बालों को बचाने के टिप्स

Holi 2023, Easy Tips To remove Holi Colours: आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली खेलने से पहले अगर आप इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि चेहरे और शरीर पर लगा होली का रंग जल्दी से कैसे छुटेगा तो ये टिप्स आपके लिए ही हैं. आइए जानते हैं होली के जिद्दी रंग को कैसे घर पर आप आसानी से छुड़ा सकते हैं.

विज्ञापन

Easy Tips To remove Holi Colours: आज 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली खेलने से पहले अगर आप इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि चेहरे और शरीर पर लगा होली का रंग जल्दी से कैसे छुटेगा तो ये टिप्स आपके लिए ही हैं. आइए जानते हैं होली के जिद्दी रंग को कैसे घर पर आप आसानी से छुड़ा सकते हैं.

सनस्क्रीन

होली खेलने जाने से 20 मिनट पहले आप अपनी स्किन पर 30 एसपीएफ का सनस्क्रीन अच्छे से लगाएं. इससे आप पर होली का रंग भी ज्यादा नहीं चढ़ेगा और धूप की वजह से स्किन भी डैमेज होने से बच जाएगी.

दही और नींबू

होली का रंग जल्दी से निकालने के लिए स्किन ड्राई नहीं होनी चाहिए. इसमें नमी बरकरार रखने के लिए 1 कटोरी में 2 टेबलस्पून दही, नींबू की 4-5 बूंदें डालकर मिक्स करें. तैयार मिश्रण को प्रभावित जगहों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें. दही और नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से ये रंग को लाइट करने में मदद करता है.

तेल बचाएगा आपके बाल और चेहरा

होली खेलने से पहले आप अपने चेहरे पर बेबी आयल लगा सकते हैं ऐसा करने से चेहरे पर कलर नहीं चढ़ पाएगा. इसके साथ ही आप अपने बालों पर भी अच्छे से तेल लगा लें ताकि आपके बाल भी इस हानिकारक रंगों से बच सकें.

जौ का आटा व बादाम का तेल भी लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने में करते हैं. इनके तेल को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं. साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें.

सिरका-आंवले से धोएं बाल

यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल होली के रंगों से खराब ना हो तो आपको चाहिए कि आप रात को पानी में भीगे हुए आंवले के पानी से सिर धोएं. लेकिन इससे पहले आपको रात को ही बालों में तेल की मसाज करनी होगी और होली के बाद रंग छुड़ाने के दौरान शैंपू से सिर धोएं फिर आंवले के पानी में सिरका मिलाकर बाल धों लें आपके बाल पहले की तरह चमकदार हो जाएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola