Happy Chocolate Day 2023 Wishes: ‘kit kat’ का स्वाद हो तुम, ‘Dairy Milk’ का एहसास… चॉकलेट डे पर भेजें Msg

Happy Chocolate Day 2023 Wishes Images, Shayari: प्यार के इस खास सप्ताह वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है. प्रेम में मिठास होना जरूरी होता है. रिश्ते में मिठास लाने के लिए लोग अपने वैलेंटाइन को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लते हैं. जिन्हें आप भेज सकते हैं अपने साथियों को संदेश भेजे.
Happy Chocolate Day 9 Feb Wishes Status Images Valentine Week: चॉकलेट डे 9 फरवरी को मनाया जाता है. यह वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है. यह दिन दुनिया की सोच को भूल कर प्रेम में मिठास भरने का दिन है, आज आप भी अपने वेलेंटाइन को यहां से भेजें चॉकलेट डे पर मीठे प्यार भरे विशेज…
“किट-कैट” का स्वाद हो तुम, “डेरी-मिल्क” का एहसास हो तुम,
“मिल्क-केक” से भी ज्यादा, खास हो तुम,
जो भी हो, मेरे लिए तो, “5-स्टार” हो तुम…
आपका ये मीठा-मीठा प्यार
मेरी जिंदगी में लाया है ढेरों बहार,
इस प्यार की मिठास सदाबहार है
चॉकलेट डे पर हम करते हैं
आपसे अपने प्यार का इजहार.
चॉकलेट डे की ढेरों बधाई

आज चॉकलेट डे पर चॉकलेट तो खिलाओ
अपनी मीठी-मीठी कोई बात तो सुनाओ,
आपके प्यार के लिए कब से हम तड़प रहे हैं
आज तो आप हमें अपने गले से लगाओ.
हैप्पी चॉकलेट डे डियर!

देखो प्यार का त्योहार आया,
स्नेह और खुशियां लेकर आया,
गिले-शिकवे छोड़ मनाएं इसे,
रंग रहे ना कोई फीका याद रहे ये दिन ताउम्र,
कर लेते हैं पहले मुंह मीठा।
Happy Chocolate Day 2023

बरसात आए तो जमीन गीली न हो,
धूप आए तो सरसों पीली न हो,
ऐ दोस्त तूने यह कैसे सोच लिया कि,
तेरी याद आए और पलकें गीली न हों।
Happy Chocolate Day 2023

आया है प्यार का मीठा त्योहार
साथ अपने ढेरों खुशियां लाया है,
ना रह पाए कोई भी रंग फीका
कर लेते हैं पहले कुछ मुंह मीठा.
Happy Chocolate Day 2023

आज का दिन है बहुत मस्ताना
चॉकलेट डे का मैं भी हूं दीवाना,
ऐ जाने बहारा अब तो आ भी जाओ
मेरे साथ मिल बांटकर चॉकलेट खाओ.
चॉकलेट डे की हार्दिक शुभकामनाएं.

दिल हमारा चॉकलेट की तरह नाजुक…
तुम उसमें ड्राई फ्रूट्स का तड़का…
लाइफ होगी फ्रूट एंड नट जैसी…
अगर मिल गई गर्लफ्रेंड तेरी जैसी…
चॉकलेट डे मुबारक

आप, मेरी दुनिया की किसी भी चॉकलेट से अधिक मीठे हैं। मेरे जीवन में मिठास फैलाने के लिए धन्यवाद। आपको चॉकलेट डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

जीवन की किताब में बहुत कम लोग आपके बहुत करीब होंगे, कुछ आपसे दूर जाएंगे। लेकिन, जीवन प्यार से भरा रहेगा, अगर आप अपने सभी रिश्तों में चॉकलेट का स्वाद मिला दें। हैप्पी चॉकलेट डे!

जीवन चॉकलेट के डिब्बे की तरह है। कुछ दिन डार्क होते हैं, कुछ अच्छे होते हैं, कुछ बहुत अच्छे होते हैं, और कुछ वास्तव में निराशाजनक होते हैं। ठीक है, आपके साथ, मैं ये सारे दिन बिताना चाहता हूं। मैं ये सब आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। हैप्पी चॉकलेट डे।

हमें बस प्यार चाहिए। लेकिन बीच-बीच में थोड़ी सी चॉकलेट लेने से भी कोई नुकसान नहीं होता। हैप्पी चॉकलेट डे!

चॉकलेट डे आया है, तेरी याद लाया है,
आ जाओ आज दिल ने तुझे फिर बुलाया है,
ऐ जाने तमन्ना तुझे मनाने के लिए मैंने,
चॉकलेट का पूरा डिब्बा मंगवाया है।

चॉकलेट का स्वाद तब मीठा होता है जब इसे आपके साथ शेयर किया जाता है। हैप्पी चॉकलेट डे, माय लव।

जिस तरह मीठी चॉकलेट के बिना चॉकलेट डे का जश्न अधूरा रहता है, उसी तरह मेरी जिंदगी भी आपके साथ के बिना अधूरी है। मेरे जीवन के सबसे प्यारे हिस्से को चॉकलेट डे की बहुत बहुत बधाई।

किसने कहा पगली तुझसे की हम तेरी खूबसूरती पर मरते हैं,
हम तो उस चॉकलेटी अदा पर मरते है, जिस अदा से तू हमे देखती है।

खूशबू आ रही है कहीं से ताजे चॉकलेट की
शायद खिडकी खुली रह गई होगी उनके मकान की।
हैप्पी चॉकलेट डे!

मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं क्योंकि मैंने आपमें अपना सबसे अच्छा दोस्त और जीवनसाथी पाया है और कुछ भी पहले से बेहतर नहीं लगता है! हैप्पी चॉकलेट डे, पार्टनर।

चॉकलेट डक्ट टेप की तरह है। यह कुछ भी ठीक कर सकती है। और साथ ही, हर चीज को परफेक्ट बना सकती है। हैप्पी चॉकलेट डे!

जीवन चॉकलेट के डिब्बे की तरह है। आप कभी नहीं जानते कि आपको क्या मिलने वाला है। लेकिन जब तक हम साथ हैं मैं इसके लिए तैयार हूं। हैप्पी चॉकलेट डे माय लव!

आपके जीवन में भरे खुशियां अपार ऐसे,
खूब भरी होती है मिठास, चॉकलेट में जैसे।

कोई भी चीज चॉकलेट से बनी हो तो अच्छी है। हैप्पी चॉकलेट डे लव

चॉकलेट खुशी है और आप भी। आपको चॉकलेट डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे प्यार। मैं तुम्हारे और चॉकलेट के बिना इस दुनिया में जिंदा नहीं रहूंगी।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










