ePaper

Haldi Outfit Ideas: हल्दी में पहनने के लिए बेस्ट है फ्लोरल प्रिंट्स के ये आउटफिट, देखें डिजाइंस

Updated at : 05 Apr 2025 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Haldi Outfit Ideas

Haldi Outfit Ideas

Haldi Outfit Ideas: हल्दी के अवसर पर पीले रंग के आउटफिट पहनने का रिवाज है. इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट्स या फ्लोरल वर्क वाले ड्रेस ले सकती हैं. हल्दी में पहनने के लिए ये बहुत ट्रेंड में चल रहे हैं. आइए देखते हैं कि फ्लोरल प्रिंट के कौन से आउटफिट हल्दी पर पहनने के लिए बेस्ट हैं.

विज्ञापन

Haldi Outfit Ideas: किसी भी लड़की के लिए शादी बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसलिए अपने शादी के हर फंक्शन में वह बहुत खूबसूरत दिखना चाहती है और एन्जॉय करना चाहती है. ऐसे में हर फंक्शन पर पहनने के लिए अलग-अलग आउटफिट तलाशना चुनौती से कम नहीं होता. हल्दी के अवसर पर पीले रंग के आउटफिट पहनने का रिवाज है. इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट्स या फ्लोरल वर्क वाले ड्रेस ले सकती हैं. हल्दी में पहनने के लिए ये बहुत ट्रेंड में चल रहे हैं. आइए देखते हैं कि फ्लोरल प्रिंट के कौन से आउटफिट हल्दी पर पहनने के लिए बेस्ट हैं.

लहंगा

फ्लोरल प्रिंट और फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी वाले ये पीले लेहंगा होने वाली दुल्हन को एक परफेक्ट हल्दी लुक देंगे. इसमें आप बेहद ही प्यारी और खूबसूरत नजर आएंगी.

शरारा

हल्दी के फंक्शन पर आप इस तरह के शरारा ले सकती हैं. इसके फ्लोरल प्रिंट्स इसे ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न और कूल लुक देते हैं.

अनारकली सूट

अगर आप हल्दी पर कम्फर्टेबल और लाइटवेट आउटफिट पहनना चाहती हैं तो आप इस तरह के अनारकली ड्रेस पहन सकती हैं. आरामदायक होने के साथ ही यह आपको एक परफेक्ट हल्दी लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.

वन पीस ड्रेस

हल्दी के खास अवसर के लिए इस तरह के इस तरह के वन पीस ड्रेस बेस्ट ऑप्शन हैं. ये आपको फ्रेश और एलिगेंट लुक देंगे.

कॉर्ड्स सेट

आजकल बहुत ट्रेंड में चल रहे हैं. हल्दी की रस्म पर आप ट्रेडिशन के साथ मॉडर्न लुक के लिए फ्लोरल प्रिंट्स के इस तरह के कॉर्ड्स सेट को स्टाइल कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Necklace Design: सोना महंगा है तो क्या हुआ? गोल्ड के ये हल्के नेकलेस हैं हर अवसर के लिए बेस्ट, देखें डिजाइन

ये भी पढ़ें: Latest Saree Trends: शादी के सीजन में खूब ट्रेंड में चल रही ये 5 तरह की साड़ियां, अपने कलेक्शन में जरूर करें शामिल

ये भी पढ़ें: Latest Bichiya Design: शादी के लिए ये बिछिया डिजाइन हैं सबसे बेस्ट, यहां देखें

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola