ePaper

Hair Growth Remedy: चांद से चिकने सिर पर भी एक बार फिर उगने लगेंगे बाल, ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

Updated at : 16 Apr 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
hair regrowth tips

AI Generated Image

Hair Growth Remedy: अगर आपके बाल पूरी तरह से झड़ चुके हैं तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप उन्हें एक बार फिर से उगा सकते हैं. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Hair Growth Remedy: अगर आपके बालों का झड़ना शुरू हो गया है और अब आपको ऐसा लग रहा है कि आप कुछ ही समय में गंजे हो जाएंगे तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एक बार फिर से अपने गंजे सिर पर बालों को उगा सकते हैं. तो चलिए बालों को उगाने वाले इन सीक्रेट नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल एक बार फिरसे उगने लगे और घने हो जाएं तो ऐसे में आपको रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो सेल्स का जेनरेट होना बढ़ जाता है. इसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है जिससे भी आपको काफी ज्यादा फायदा होता है. आप मिनोक्सिडिल की जगह पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

अंडे के मास्क का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अंडे के मास्क का इस्तेमाल नियमित तौर पर करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो प्रोटीन सीधा आपके स्कैल्प तक पहुंच जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके बालों का स्ट्रक्चर नैचुरली बेहतर होता चला जाता है. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक अंडे को लेकर उसे आधे कप दही में डालकर अच्छे से फेट लेना होगा. अब आपको इसे अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगा लें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें. अब आपको हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर अपने बालों को धो लेना है.

इन्फेक्शन के लिए नीम का पेस्ट

अगर आपके स्कैल्प पर किसी भी तरह का कोई इन्फेक्शन हुआ है तो उसे ठीक करने के लिए आपको नीम के पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से लगभग सभी तरह के इन्फेक्शन को ठीक किया जा सकता है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल एक बार फिर से उगने शुरू हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: सभी पूछने लगेंगे आपके लंबे, घने और खूबसूरत बालों का राज, डेली रूरीन में शामिल की गयी ये आदतें आएंगी आपके काम

प्याज के रस से धोएं बाल

आपको अपने बालों और स्कैल्प पर प्याज के रस का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट होता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. ऐसा होने की वजह से आपके बेजान पड़े बालों के जड़ों में एक नयी जान आ जाती है. आपको इसे अपने बालों पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ देना है और अंत में पानी से अपने बालों को अच्छे से धो लेना है.

मेथी के दानों का इस्तेमाल

अगर आप अपने गंजे सर पर बालों को एक बार फिर से उगाना चाहते हैं तो आपको मेथी के दानों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. ये आपके गंजे सर पर बालों को एक बार फिरसे उगने में मदद कर सकता है. आपको मेथी के दानों को उबलते पानी में खौला लेना है और इस पानी का इस्तेमाल अपने बालों को धोने के लिए करना है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: धूप और गर्मी से अब डैमेज नहीं होंगे आपके खूबसूरत बाल, इन बातों का रखें खास ख्याल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola