ePaper

Hair Care Tips: घुंघराले बालों का ऐसे रखें ख्याल

Updated at : 17 Aug 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips

Hair Care Tips: अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं और आपको यह जानकारी नहीं है कि इन बालों का कैसे ध्यान रखना चाहिए, तो इस लेख में आपको घुंघराले बालों का ख्याल रखने के कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो आपकी मदद करेंगे.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर कोई यह चाहता है कि उसके बाल सुंदर दिखे, क्योंकि सुंदर बाल किसी भी व्यक्ति के लुक को और निखार देते हैं और व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन अपनी चाहत के अनुसार बाल पाना एक बहुत मुश्किल काम होता है, इसके लिए बालों की बहुत देखभाल करनी होती है. प्रत्येक व्यक्ति के बालों का प्रकार भी अलग होता है और बालों के प्रकार के अनुसार उसकी देखभाल का तरीका भी थोड़ा बदल जाता है. सीधे बालों की तुलना में घुंघराले बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि घुंघराले बाल जल्दी उलझ जाते हैं और इस प्रकार के बालों में दोमुंहे बालों की समस्या भी बहुत ज्यादा होती है. अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं और आपको यह जानकारी नहीं है कि इन बालों का कैसे ध्यान रखना चाहिए, तो इस लेख में आपको घुंघराले बालों का ख्याल रखने के कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो आपकी मदद करेंगे.

चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें

Credit- istock

घुंघराले बालों को कंघी करने के लिए हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें, इस प्रकार की कंघी से अपने बालों को धीरे-धीरे सुलझाएं. अगर आपके बाल ज्यादा उलझ जाते हैं तो आप अपने बालो को दो भागों में बांट कर आसानी से सुलझा सकते हैं.

Also read: Skin Care Tips: क्लीन स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर रूटीन

Also read: Raksha Bandhan Mehndi Design: इस रक्षाबंधन आपके हाथों पर बहुत सुंदर लगेंगी ये मेहंदी डिजाइन

Also read: Raksha Bandhan 2024: इस रक्षाबंधन अपनी बहन को ऐसे करें सरप्राइज

गीले बालों पर कंघी ना करें

Credit- istock

अगर आप अपने घुंघराले बालों को गीला करके कंधी करते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें क्योंकि ऐसा करने से घुंघराले बाल उलझे हुए और फैले-फैले से दिखते हैं. घुंघराले बाल बिना कंघी किए ही अच्छे लगते हैं.

बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें

आपको बाल धोने के लिए कभी-भी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बाल झड़ते हैं और घुंघराले बालों को रफ और उलझ हुआ बना देते हैं.

Also read: Hair Care Tips: बालों को काला करने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola