ePaper

Hair care Tips: लम्बे, स्वस्थ और घने बालों के लिए घर पर तैयार करें ये स्पेशल तेल, फायदे देख उड़ जाएंगे होश

Updated at : 06 Feb 2025 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips

Hair Care Tips: महिलाएं अक्सर बाल झड़ने और पतले होने की समस्या से जूझती हैं. अगर आप भी इससे परेशान हैं तो आप इस घरेलू नुस्खे की मदद से अपने बालों की सुंदरता बनाएं रख सकती हैं. इसके लिए हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे, जो आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं. आइए, जानते हैं उस खास तेल के बारे में...

विज्ञापन

Hair Care Tips: महिलाओं को लम्बे और घने बाल बेहत पसंद होते हैं. ऐसा माना जाता है की महिलाओं का पहला श्रृंगार उनका बाल ही होता है, जिसे वे बहुत ही प्यार और देखभाल से रखती हैं. लेकिन कई बार बदलते लाइफस्टाइल के कारण बाल झरने लगते हैं और बेहद ही पतले हो जाते हैं. फिर बालों पर महंगे-महंगे तेल का भी कोई असर नहीं पड़ता. ऐसे में महिलाओं का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है और उन्हें अपने बालों की चिंता सताने लगती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं तो आप घरेलु तरीके से अपने बालों की सुंदरता बनाएं रख सकती हैं. इसके लिए आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे, जो आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं और अपने बालों को फिर से लम्बा और घना बना सकती हैं.

तेल की सामग्री:

नारियल तेल – 1/2 कप
बादाम तेल – 1/4 कप
आंवला पाउडर – 2 बड़े चम्मच
शिकाकाई पाउडर – 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

तेल बनाने की विधि:

  1. एक पैन में नारियल तेल और बादाम तेल डालकर मिला लें.
  2. अब इस मिश्रण को मध्यम आंच पर गरम करें.
  3. जब यह मिश्रण गरम हो जाए, तो इसमें आंवला पाउडर और शिकाकाई पाउडर मिलाएं.
  4. अब इसे 5 -7 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
  5. जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसमें नींबू का रस मिला लें.
  6. इस तेल को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और अपने बालों पर नियमित रूप से लगाएं.

इस तेल के फायदे:

लंबे और स्वस्थ बाल: नियमित रूप से इस तेल का सिर पर मालिश करने से आपके बाल लम्बे और स्वस्थ होते हैं.
मजबूत और चमकदार बाल: यह तेल आपके बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
डैंड्रफ और खुजली से बचाव: डैंड्रफ और खुजली की समस्या से आप छुटकारा पा सकते हैं.
सॉफ्ट और मैनेजेबल बाल: यह तेल आपके बालों को सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाता है.

ALSO READ: Numerology: बहुत जिद्दी होती हैं इस डेट को जन्मी लड़कियां, पार्टनर की भी नहीं सुनतीं, क्या है उनके जिद्दीपन का राज?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola