Hair Care Tips: खूबसूरत बालों की राह में बड़ा रोड़ा हैं ये आदतें, तुरंत ही छोड़ें
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 31 Jul 2025 12:28 PM
Hair care ( AI Generated image)
Hair Care Tips: बालों की खूबसूरती बनी रहे इसके लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और कई घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं. लेकिन कुछ गलतियों के कारण बाल खराब हो जाते हैं. कुछ आदतें आपके बालों को नुकसान पहुंचाती है.
Hair Care Tips: सुंदर बाल की चाहत हर किसी को होती है. खूबसूरत बाल आपके लुक को और भी बेहतरीन बना देते हैं. बालों की खूबसूरती बनी रहे इसके लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और कई घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं. लेकिन कुछ गलतियों के कारण बाल खराब हो जाते हैं और रूखे और बेजान नजर आने लग जाते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि बाल घने और खूबसूरत बने रहे तो आप हेयर केयर में इन गलतियों को करने से बचें. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आदतें जो बालों को नुकसान पहुंचाती हैं.
बाल को धोने में गलती
बालों को साफ रखने के लिए धोना जरूरी है. लेकिन ज्यादा बाल धोना बालों के लिए अच्छा नहीं होता है. ऐसा करने से बाल रूखे हो जाते हैं और बाल टूटने की समस्या भी देखने को मिलती है. बाल धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करें. गर्म पानी बालों की नमी छीन लेता है और स्कैल्प को ड्राई बना देता है. बाल धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना भी बालों के लिए नुकसानदायक होता है.
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: रात में अपनाएं ये हेयर केयर टिप्स, बाल रहेंगे मुलायम और मजबूत
बाल धोने के बाद ये गलती करना
अक्सर लोग बाल धोने के बाद गीले बालों में कंघी कर लेते हैं. अगर आप भी ये करते हैं तो इस आदत को छोड़ दें. ये आपके बालों के लिए अच्छा नहीं है. इससे आपके बाल टूट सकते हैं. इसलिए बालों को सुखाएं और फिर आराम से इन्हें सुलझाएं.
हेयर स्टाइलिंग टूल्स को ज्यादा इस्तेमाल
अगर आप भी हीट टूल्स या हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करती हैं तो आपकी ये आदत बालों के लिए नुकसानदायक है. इनका ज्यादा इस्तेमाल बालों को कमजोर बनाता है.
सोने वक्त ये गलती करना
अगर चाहते हैं कि बालों की खूबसूरती बनी रहे इसके लिए रात में हेयर केयर फर भी ध्यान देना जरूरी है. आप रात में ढीली चोटी बनाएं और सिल्क के कवर के तकिये का इस्तेमाल करें.
सही खान पान का न होना
बालों को सुंदर बनाने के लिए आप सिर्फ बाहरी देखभाल काफी नहीं होता है. आप हेल्दी डाइट लें और पर्याप्त मात्र में पानी का सेवन करें.
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब ड्राई हेयर नहीं, बालों को बनाएं मुलायम, अपनाएं ये टिप्स
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










