Hair Care Tips: खूबसूरत और शाइनी बालों की चाहत अब होगी पूरी, रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा

Updated:
विज्ञापन
shiny hair

shiny hair

Hair Care Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपको बाल हमेशा ही खूबसूरत और शाइनी लगे तो ऐसे में आपको इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए.

विज्ञापन

Hair Care Tips: सर्दियों का सबसे ज्यादा असर अगर किसी चीज पर देखा जाता है अगर सर्दियों के इन दिनों में आपके बाल भी रूखे और बेजान हो जाते हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप रूखे और बेजान बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. केवल यहीं नहीं, इन टिप्स को जब आप फॉलो करते हैं तो आपके बाल पहले से ज्यादा शाइनी और खूबसूरत हो जाते हैं. तो चलिए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ऑइल्स का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को रूखा और बेजान होने से बचाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको ऑइल्स का इस्तेमाल करना चाहिए. नहाने से करीबन घंटेभर पहले आपको अपने बालों पर नारियल, जैतून या फिर आर्गन ऑइल का इस्तेमाल करना चाहिए. ध्यान में रखने कि बालों पर तेल का इस्तेमाल करने से पहले उसे हल्का गर्म जरूर कर लें.

हेयर केयर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: गंजे सिर पर भी अब उग आएंगे बाल, इस तरह करें नारियल तेल का इस्तेमाल

गर्म पानी का न करें इस्तेमाल

अगर आप नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको आज से ही ऐसा करना बंद कर देना चाहिए. गर्म पानी की जगह पर आपको हमेशा अपने बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का न करें इस्तेमाल

बालों को धोने के लिए हमेशा ही एक ऐसे शैंपू का चयन करें जिसमें हानिकारक केमिकल्स न हों. इस तरह के प्रोडक्ट को चुनें जिसमें सल्फेट या फिर पैराबेन न हो. सर्दियों के दिनों में अपने बालों को धोने के लिए आपको ऑइल बेस्ड शैंपू या फिर कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप इस तरह के प्रोडक्ट्स का सिस्टेमाल करते हैं तो आपके बालों को अंदर से मॉइस्चर मिलता है.

बालों को रोज न धोएं

जब आप सर्दियों के इन दिनों में अपने बालों को रोजाना धोते हैं तो ऐसे में आपके स्कैल्प से निकलने वाली नेचुरल ऑइल धुल जाती है. इस नेचुरल ऑइल को सीबम कहते हैं और यह हमारे बालों को शाइनी बनाने में काफी मदद करता है.अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको उन्हें हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा तीन बार ही धोना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: देखते ही देखते हो जाएंगे गंजे, भूलकर भी बालों पर न करें इन ऑइल्स का इस्तेमाल

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola