घर संभालते-संभालते कैसे रखें बालों को हेल्दी और शाइनी? गृहणियों के लिए खास हेयर केयर टिप्स

Updated at : 13 Feb 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips for housewives

AI image

Hair Care Tips: यह आर्टिकल खास गृहणियों के लिए है जो घर के कामों में व्यस्त रहते हुए अपने बालों की सही देखभाल करना चाहती हैं. इसमें बैलेंस्ड डाइट, सही तरीके से शैंपू का इस्तेमाल, ऑइलिंग, सुरक्षित हेयर स्टाइल और आसान घरेलू उपायों जैसी सरल टिप्स दी गई हैं, जिससे महिलाएं अपने बालों को हेल्दी, घना और शाइनी बनाए रख सकती हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर महिला की यह चाहत होती है कि उसके बाल हमेशा ही हेल्दी, घने और शाइनी रहे. लेकिन घर के कामों में हमेशा फंसे रहने की वजह से और एक भागदौड़ भरी जिंदगी होने की वजह से वे अपने बालों का सही तरीके से ख्याल रख नहीं पाती है. हर एक चीज तो पूरी हो जाती है लेकिन बालों की देखभाल पीछे छूट जाती है. खासकर जो गृहणियां होती हैं वे घर के कामों में उलझी रहती हैं और बालों की सही से देखभाल करना उनके लिए एक चुनौती बन जाती है. अगर आप एक गृहणी हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करके आप अपने बालों की देखभाल बेहतर तरीके से कर पाएंगी और उन्हें हेल्दी, घने और शाइनी भी बनाकर रख पाएंगी. चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बैलेंस्ड डाइट और सही मात्रा में पानी

अगर आप अपने बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाकर रखना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे जरूरी है आपकी डाइट. अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना शुरू करें जिनमें प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हों. आप अपनी डाइट में दूध, दही, अंडे, हरी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि पूरे दिन के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीते रहें. पानी पीने से आपके बाल और स्कैल्प हेल्दी रहते हैं.

यह भी पढ़ें: क्यों अचानक झड़ने लगते हैं महिलाओं के बाल? वजह जानकर चौंक जाएंगी आप

बालों की सफाई पर ध्यान दें

जब गृहणियां घर के कामों में लगी होती हैं तो उनके बाल धूल-मिट्टी और केमिकल्स के सम्पर्क में आते ही रहते हैं. बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाये रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार एक माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को जरूर धोएं. इसके अलावा शैंपू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना भी आपके लिए काफी जरूरी है. यह छोटा सा उपाय आपके बालों को सॉफ्ट रखता है और उन्हें टूटने से बचाता है.

ऑइलिंग करना न भूलें

अगर आप अपने बालों को मजबूत और घना बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बालों पर ऑइलिंग जरूर करना चाहिए. हफ्ते में कम से कम 2 बार नारियल, आंवला या फिर ऑलिव ऑयल हाथों में लेकर हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज जरूर करें. आप इसे रातभर या फिर 1 घंटे के लिए छोड़ सकती हैं. यह छोटा सा उपाय आपके बालों में मॉइस्चर को लॉक करके रखने में उसे उन्हें झड़ने से भी बचाता है.

यह भी पढ़ें: हेयर फॉल रोकने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये खतरनाक एक्सपेरिमेंट? सुधर जाएं वरना बर्बाद हो जाएंगे बाल

हेयर स्टाइल में सावधानी

जब आप घर पर काम कर रही हों तो उस समय अपने बालों को ढीला छोड़ने या फिर गूंथने पर खास ध्यान दें. जब आप लंबे समय तक टाइट हेयर स्टाइल बनाकर, हेयर क्लिप लगाकार या फिर बालों को खींचकर रखती हैं तो आपके बा कमजोर हो सकते हैं. घर पर काम करते समय हल्का पोनीटेल बनाएं या फिर उन्हें खुला रहने दें.

घरेलू उपाय

अगर आप अपने बालों की सही से देखभाल करना चाहती हैं तो इसमें घर पर मौजूद चीजें जैसे कि, दही और हिना का पैक, मेथी और आंवला का नेचुरल मास्क आपके बालों को जरूरी न्यूट्रिशन और शाइन दे सकते है.

यह भी पढ़ें: रात की ये 3 आदतें आपके बालों को बनाएंगी घने और मजबूत, हर लड़की के लिए परफेक्ट हेयर केयर गाइड

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola