ePaper

Hair Care Tips: रुक जाएगा बालों का सफेद होना जब डायट में शामिल होंगी ये चीजें! बुढ़ापे तक बाल रहेंगे काले और खूबसूरत

Updated at : 10 Sep 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
diet for hair

AI generated image

Hair Care Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको आज ही अपने डायट में शामिल करना चाहिए अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक काले और खूबसूरत रखना चाहते हैं तो. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Hair Care Tips: आज के समय में सफेद बालों की समस्या सिर्फ बड़े उम्र के लोगों को ही नहीं हो रही है बल्कि इस समस्या से कम उम्र के लोग और कई बार तो बच्चे भी जूझ रहे हैं. बालों के समय से पहले सफेद होने के पीछे कई मुख्य कारण हैं जैसे कि स्ट्रेस लेना, अनहेल्दी डायट लेना, नींद सही से पूरा न करना और तो और केमिकल से लोडेड प्रोडक्स का इस्तेमाल करना. अगर आपके बाल समय से पहले सफेद होने लगे हैं और आप अपने बालों को बचाकर रखना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और मददगार होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप अपने बालों को सफेद होने से बचाकर रख सकेंगे और साथ ही अपने बालों को बुढ़ापे तक काले और खूबसूरत बनाकर भी. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

आंवला का नियमित सेवन

आंवला का नियमित सेवन हमारे बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है. जब आप इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो आपके बालों का नेचुरल रंग बरकरार रहता है. इसके अलावा आंवले के सेवन से आपकी बालों की जड़ें मजबूत होती है और सफेद बालों को और भी बढ़ने से रोका जा सकता है. आंवले का सेवन आप किसी भी तरह से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Remedy: बालों का झड़ना अब लगेगा सपना! अपनाएं ये जबरदस्त उपाय और पाएं घने-लंबे बाल

यह भी पढ़ें: Hair Fall Remedy: बालों का झड़ना अब लगेगा सपना! अपनाएं ये जबरदस्त उपाय और पाएं घने-लंबे बाल

नारियल का करें सेवन

अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक काले और हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नारियल का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है जो आपके स्कैल्प को मॉइस्चर प्रोवाइड करता है और बालों को शाइनी बनाता है. जब आपके बालों को अंदर से न्यूट्रिशन मिलता है तो ये जल्दी सफेद नहीं होते हैं. जब आप इनका सेवन करते हैं तो आपके बाल तेजी से ग्रो भी करने लग जाते हैं.

मेथी के बीज का करें सेवन

बालों के लिए मेथी के बीज को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह प्रोटीन और आयरन से लोडेड होता है. जब आप इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो बालों की जड़ों को न्यूट्रिशन मिलता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है. इसके लिए आपको रात को मेथी के बीज को पानी में भिगो देना है और सुबह इसका सेवन करना है. नियमित इसके सेवन से बालों का सफेद होना भी कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों में तेल लगाना फायदेमंद या नुकसानदेह? जानें चौंकाने वाली सच्चाई

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola