ePaper

Green Chili Pickle Recipe: 5 मिनट में बनाएं तीखी हरी मिर्च का आचार, हर कोई हो जाएंगा आपका दीवना

Updated at : 17 May 2025 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Green Chili Pickle Recipe: 5 मिनट में बनाएं तीखी हरी मिर्च का आचार, हर कोई हो जाएंगा आपका दीवना

Green Chili Pickle Recipe : झटपट बनाएं तीखा और स्वादिष्ट हरी मिर्च का अचार सिर्फ 5 मिनट में.ये रेसिपी है आसान और हर खाने के साथ परफेक्ट जाती है.

विज्ञापन

Green Chili Pickle Recipe: अगर आप भी तीखा खाने के शौकीन हैं और हर खाने के साथ कुछ चटपटा ढूंढते रहते हैं तो हरी मिर्च का अचार आपकी थाली में होना ही चाहिए. हरी मिर्च का आचार खाने के कई फायदे भी हैं.आज हम आपके लिए लाए हैं हरी मिर्च का आचार की ऐसी रेसिपी जो सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और इसका तीखा स्वाद ऐसा है कि एक बार चखने के बाद हर कोई आपसे इसकी रेसिपी मांगने लगेगा.

सामग्री

  • 250 ग्राम हरी मिर्च, धोकर और मोटे टुकड़ों में कटी हुई
  • 1 नींबू का रस
  • 1/2 चम्मच राई पाउडर (मस्टर्ड पाउडर)
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 चम्मच हींग
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • एक कटोरे में कटी हुई हरी मिर्च डालें.
  • इसमें नींबू का रस, राई पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग और नमक डालें.
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें ताकि मसाला मिर्च पर कोट हो जाए.
  • बस इतना ही आपका 5 मिनट में बनने वाला तीखा हरी मिर्च का अचार तैयार है.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा अजवाइन या कलौंजी भी मिला सकते हैं.
  • इसे रोटी, पराठा, दाल-चावल, खिचड़ी या पूड़ी के साथ खाइए.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola