ePaper

Glowing Skin Tips : आपको चाहिए कुछ मिनटों में फेशियल जैसा ग्लो, तो लगाएं इस फेस पैक को

Updated at : 25 Jan 2025 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Tips

Glowing Skin Tips

Glowing Skin Tips : जी हां आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जो आपके किचन में ही मौजूद गेहूं के आटे से तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन

Glowing Skin Tips : हम सब अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कभी-कभी ये प्रोडक्ट्स हमारी त्वचा को वह प्राकृतिक निखार नहीं दे पाते जो हम चाहते हैं. आज हम आपको एक आसान और घरेलू नुस्खा बताएंगे जिससे आप कुछ ही मिनटों में आपके चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो आ जाएगा.जी हां आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जो आपके किचन में ही मौजूद गेहूं के आटे से तैयार किया जा सकता है.

गेहूं के आटे से फेस पैक के फायदे

गेहूं का आटा न केवल त्वचा की टैनिंग और सनबर्न को कम करता है बल्कि यह एजिंग साइन को भी कम करने में मदद करता है. इसके अलावा गेहूं के आटे में प्रोटीन, विटामिन-ए, फाइबर और कार्ब्स होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन क्लींजर और स्क्रब के तौर पर काम करते हैं. यह गर्मी में होने वाली स्किन की समस्याओं को भी रोकने में मदद करता है.

गेहूं का आटा से फेस पैक बनाने का तरीका

  • गेहूं का आटा – 1 चम्मच
  • कच्चा दूध – 5 चम्मच
  • गुलाब जल – 4 चम्मच
  • ग्लिसरीन – 1 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच गेहूं का आटा डालें.
  • फिर इसमें 5 चम्मच कच्चा दूध डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब इसमें 4 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच ग्लिसरीन डालें.
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें.

इस्तेमाल करने का तरीका

  • तैयार किए गए पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं.
  • 10-15 मिनट तक सूखने दें, और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए गीले कपड़े या पानी से साफ कर लें.
  • इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.
  • यह फेस पैक आपकी त्वचा को न केवल गहरी सफाई देगा बल्कि इसके प्राकृतिक तत्व आपकी त्वचा को मुलायम और निखरी हुई बना देंगे.
  • गुलाब जल और ग्लिसरीन आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही एक स्वस्थ चमक भी देंगे.

Also Read : Tomato Facial: अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर करें फेशियल और पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

Also Read :Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola