ePaper

Glowing Skin Juice: अगर आप भी चाहती हैं ग्लोइंग स्किन,तो आज से ही पीना शुरू करें ये जूस

Updated at : 29 Jul 2025 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Juice

Glowing Skin Juice

Glowing Skin Juice : ग्लोइंग स्किन चाहिए.जानिए 5 आसान और नेचुरल जूस जो आपकी त्वचा को बनाएं साफ, चमकदार और हेल्दी. घर बैठे अपनाएं ये आसान स्किन केयर ड्रिंक रूटीन.

विज्ञापन

Glowing Skin Juice: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे. महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप अपनी स्किन का ख्याल अंदर से रखें. अगर आप भी नैचुरली ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को छोड़ें और आज से ही कुछ खास जूस अपनी डाइट में शामिल करें. ये जूस न सिर्फ आपकी स्किन को अंदर से पोषण देंगे बल्कि उसे स्वस्थ और चमकदार भी बनाएंगे. तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये जादुई जूस.

  • चुकंदर का जूस : चुकंदर खून साफ करता है और चेहरे पर गुलाबी चमक लाता है.सुबह खाली पेट 1 गिलास ताजा चुकंदर का जूस पिएं.
  • गाजर का जूस : चेहरे को साफ और चमकदार बनाता है दाग-धब्बे कम करता है. दिन में कभी भी एक गिलास पिएं और स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू मिला सकते है.
  • अनार का जूस : स्किन को जवान और फ्रेश बनाता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है.नाश्ते के साथ या दोपहर में पिएं.
  • टमाटर का जूस : टमाटर में लाइकोपीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है. कुछ पके टमाटरों को धोकर काट लें और उन्हें ब्लेंडर में थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड कर लें. छानकर या बिना छाने पी सकते हैं.
  • खीरा और पालक का जूस : खीरा में 95 प्रतिशत पानी होता है जो स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और उसे अंदर से तरोताजा महसूस कराता है. पालक विटामिन ए, सी और के से भरपूर होता है जो स्किन को पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ बनाए रखते हैं. यह जूस सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है.एक खीरा और कुछ पालक के पत्ते धो लें. इन्हें थोड़ा पानी डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड करें और फिर छानकर पी लें. आप इसमें नींबू का रस या अदरक भी डाल सकते हैं.

Also Read : Cooling Face Packs For Summer: गर्मियों में आपकी स्किन रहेगी कूल-कूल,बस आजमाएं ये नेचुरल फेस पैक

Also Read :Natural Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, गुलाब जल से पाएं निखरी त्वचा

Also Read : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola