ePaper

Gita Updesh: सही दिशा में कर्म ही सफलता की नींव, याद रखें गीता के ये 3 मंत्र

Updated at : 09 Apr 2025 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
Gita Updesh for Women

Gita Updesh for Women

Gita Updesh: भगवान श्रीकृष्ण ने गीता उपदेश के माध्यम से आत्मा, कर्म, धर्म, ज्ञान, भक्ति और योग का महान ज्ञान दिया है, जो कि आंतरिक संघर्ष, कर्तव्य, संयम, और आध्यात्मिक विकास से संबंधित हैं, क्योंकि इसमें लिखी बातें व्यक्ति को भौतिक संसार से जुड़े लोगों की असलियत समझने की शक्ति देती है.

विज्ञापन

Gita Updesh: सनातन धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक श्रीमद्भगवद्गीता है. यह जीवन और धर्म का सार है. इस ग्रंथ में लिखी बातों को जीवन में उतारने वाला व्यक्ति हर तरह की मुश्किल परिस्थितियों से गुजरने में मदद करती है. जो इंसान किसी तरह की मानसिक परेशानी से गुजर रहा हो, उसे गीता उपदेश पढ़ने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें लिखी बातें व्यक्ति को भौतिक संसार से जुड़े लोगों की असलियत समझने की शक्ति देती है. यह जीवन-दर्शन, आध्यात्मिक ज्ञान और मानवता का मार्गदर्शन है, जो कि व्यक्ति के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है. भगवान श्रीकृष्ण ने गीता उपदेश के माध्यम से आत्मा, कर्म, धर्म, ज्ञान, भक्ति और योग का महान ज्ञान दिया है, जो कि आंतरिक संघर्ष, कर्तव्य, संयम, और आध्यात्मिक विकास से संबंधित हैं. ऐसे में गीता उपदेश में लिखी कुछ बातें लोगों को जरूर याद रखनी चाहिए.

  • भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मनुष्य को भविष्य और अतीत की बातों पर चिंता नहीं करना चाहिए, क्योंकि जो बीत गया उसे सुधारा नहीं जा सकता है और जो होना है उसे सुधारा नहीं जा सकता है. ऐसे में मनुष्य को सिर्फ वर्तमान में रहना सीखना चाहिए, जिस व्यक्ति को वर्तमान में रहना आ जाता है उसे जिंदगी की हर खुशी मिल जाती है.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: बेचैनी में संबल बनती है भगवद्गीता, मन में चल रही उथल-पुथल को करेगी शांत

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: प्रेम देना तुम्हारा धर्म है, पाना नहीं, श्रीकृष्ण से जानें सच्चे प्रेम का अर्थ

  • गीता उपदेश में बताया गया है कि दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं होता है. हर चीज में एक समय के बदलाव होना निश्चित है. इसलिए जीवन में चाहे जैसी स्थिति हो, सुख-दुख, हार-जीत, मान-अपमान आदि हर परिस्थिति में व्यक्ति को संयम से काम लेना चाहिए.
  • श्रीमद्भगवद्गीता में बताया गया है कि मनुष्य का कर्म मायने रखता है. सही दिशा में किया गया कर्म मनुष्य को हर परिस्थितियों से निपटने का हौसला देती है. इसके अलावा, सही दिशा में किया गया गर्म आपको कभी असफल नहीं होने देता है.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: अधूरे सपने होंगे पूरे, बस याद रखें गीता के 3 उपदेश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola