Giorgio Armani फैशन की दुनिया को कह गए अलविदा, 91 साल की उम्र में हुआ निधन

pic credits social media
Giorgio Armani Death: इटालियन फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का निधन हो गया है. 91 वर्ष के लीजेंडरी फैशन डिजाइनर के निधन की घोषणा अरमानी ग्रुप ने गुरुवार को एक इंस्टा पोस्ट के जरिये दी.
Giorgio Armani Death: इटली के लीजेंडरी जियोर्जियो अरमानी ने 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. अरमानी ग्रुप ने गुरुवार के दिन इस बात की घोषणा की. वे इटैलियन स्टाइल और एलीगेंस के सच्चे प्रतीक थे, जिन्होंने पुरुषों और महिलाओं के सूट्स को एक नए, मॉडर्न रूप में दुनिया के सामने पेश किया. अरमानी, जिसने एक फैशन कंपनी के रूप में शुरुआत की थी, समय के साथ म्यूजिक, स्पोर्ट्स और यहां तक कि लग्जरी होटलों तक अपने बिजनेस को फैलाया. जियोर्जियो अरमानी को अपने कई दशकों के एक्सपीरियंस से कपड़ों में खास इटालियन स्टाइल और साथ ही हॉलीवुड के जानें-माने रेड कारपेट को एक नयी ऊंचाइयों में ले जाने के लिए जाना जाता है. वे केवल एक डिजाइनर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन बिजनेसमैन भी थे, जिनकी कंपनी हर साल 2 बिलियन पाउंड से ज्यादा का बिजनेस करती थी.
इंस्टाग्राम पोस्ट में दी गयी जानकारी
अरमानी ग्रुप ने एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी. पोस्ट करते हुए ब्रांड ने लिखा कि, जियोर्जियो अरमानी अब नहीं रहे. उनका अपने प्रियजनों के बीच निधन हो गया. अरमानी ने कंपनी और फ्यूचर की कई प्लांनिंग्स के लिए खुद को डेडिकेटेड कर अपने अंतिम दिनों तक काम किया. वहीं, उनके परिवार की ओर से जारी इस बयान में कहा गया, इस कंपनी में हमने हमेशा एक परिवार की तरह महसूस किया है. आज, हम गहरी भावनाओं के साथ उस व्यक्ति के निधन का एहसास कर रहे हैं जिसने इस परिवार की स्थापना की और उसे दूरदर्शिता, जुनून और समर्पण के साथ पोषित किया.
पोस्ट में आगे लिखी गयी यह बातें
पोस्ट में आगे यह भी लिखा गया कि इन वर्षों में अरमानी ने जनता से खुलकर संवाद किया और लोगों से जुड़ने की अपनी क्षमता की वजह से एक पसंदीदा और सम्मानित इंसान बन गए. जियोर्जियो अरमानी हमेशा से ही दूसरों की जरूरतों के प्रति सचेत रहते थे और उन्होंने फैशन के स्वतंत्र सोच और नए तरीकों को अपनाकर खुद की एक अलग पहचान भी बनाई. इस भावना का प्रतिबिंब कंपनी में हमेशा से दिखाई दी है. जियोर्जियो अरमानी का परिवार और सभी कर्मचारी उनके इन मूल्यों का सम्मान करते हुए इस ग्रुप को आगे बढ़ाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




