Garlic Benefits in Winter: सर्दियों में बीमारी हो जाएगी छूमंतर, बस इन तरीकों से करें लहसुन का सेवन

Updated at : 05 Dec 2025 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Garlic Benefits in Winter

Garlic Benefits in Winter (Image - Gemini)

Garlic Benefits in Winter: सर्दियों में होने वाली खांसी और जुकाम जैसी बीमारी से राहत पाने के लिए लहसुन बहुत ही कारगर उपाय है. बस इसे खाने का सही तरीका जान लेंगे तो आप इस मौसम में टेंशन फ्री हो जाएंगे.

विज्ञापन

Garlic Benefits in Winter: जाड़े का मौसम शुरू होते ही हर घर में खांसी और जुकाम की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में लोग चाह कर भी सर्दी के इस मौसम का मजा नही ले पाते हैं. इस समस्या से बचने के लिए अगर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर लेंगे तो यह समस्या तुरंत में छू मंतर हो जाएगी. इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए लहसुन सबसे बेहतर उपाय है. इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम दूर हो जाएगी. चलिए आपको लहसुन खाने के फायदे बताते हैं.

ऐसे करें लहसुन का सेवन

सर्दियों में लहसुन खाने से ठंड नहीं लगती. आप इसे सरसों के तेल में हल्का भून लें और फिर खा लें. अगर पकाकर खाएंगे तो इसका कड़वापन कम होगा. लहसुन में मौजूद एंटी-वायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण आपको कई बीमारियों से दूर रखेगा. यहां तक कि चटनी के रूप में भी इसे खाने से फायदे मिलते हैं.  

इन बीमारियों होगा बचाव

  • बढ़ते वजन को भी करता है कंट्रोल.
  • इसके सेवन से कम होती है चर्बी.
  • हृदय रोग का खतरा होगा कम.
  • बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक.
  • फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है लहसुन.

इसे भी पढ़ें: Home Remedies for Winter Cold: बदलते मौसम में आप भी हैं सर्दी-खांसी से परेशान, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू रामबाण इलाज

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola