ePaper

Gajar ka Murabba Recipe: घर पर बनाएं रसीला गाजर का मुरब्बा, अपनाएं ये खास ट्रिक

Updated at : 14 Jan 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Gajar ka Murabba Recipe: घर पर बनाएं रसीला गाजर का मुरब्बा, अपनाएं ये खास ट्रिक

Gajar ka Murabba Recipe

Gajar ka Murabba Recipe : आंखों की रोशनी और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण है गाजर का मुरब्बा. जानें घर पर इसे रसीला और परफेक्ट बनाने की खास ट्रिक.

विज्ञापन

Gajar ka Murabba Recipe: सर्दियां आते ही बाजारों में गाजर की भरमार लग जाती है. गाजर का हलवा तो हम सभी खाते रहते हैं लेकिन क्या आपने कभी घर पर बाजार जैसा रसीला गाजर का मुरब्बा बनाया है और खाया है. अगर नहीं तो चलिये आज हम बनाते है रसीला गाजर का मुरब्बा.गाजर का मुरब्बा न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है,बल्कि यह आंखों की रोशनी बढ़ाने, दिमाग को तेज करने और इम्युनिटी काे बूस्ट करने में भी मदद करता है. तो चलिये इस रेसिपी में हम बताएंगे एक खास ट्रिक जिससे आपका मुरब्बा न ज्यादा सख्त होगा और न ही सूखा बल्कि हर टुकड़ा रस से भरपूर और लंबे समय तक टिकने वाला बनेगा.

सामग्री

  • गाजर – 1 किलो (लाल, ताज़ी)
  • चीनी – 750 ग्राम
  • पानी – 1 कप
  • नींबू का रस – 1 छोटी चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • केसर – 8–10 धागे (पसंद अनुसार)

बनाने की विधि

  • गाजर तैयार करें : गाजर धोकर छील लें और 2 से 3 इंच के टुकड़ों में काट लें. बीच का सख्त हिस्सा निकाल दें.
  • खास ट्रिक : कटे हुए गाजर को 5 मिनट भाप में या हल्के पानी में उबाल लें. इससे मुरब्बा रसीला बनेगा.
  • चीनी की चाशनी बनाएं : कढ़ाही में पानी और चीनी डालकर 1 तार की हल्की चाशनी बना लें.
  • गाजर डालें : अब चाशनी में गाजर डालें और धीमी आंच पर पकाएं.
  • फ्लेवर मिलाएं : नींबू का रस, इलायची पाउडर और केसर डालें.अच्छी तरह चलाएं.
  • गाढ़ा होने दें : जब चाशनी गाढ़ी हो जाए और गाजर चमकदार दिखने लगें गैस बंद कर दें.
  • ठंडा करें और स्टोर करें : ठंडा होने पर कांच के जार में भर लें.

Also read : Til-Gud Cookies Recipe: भूल जाएंगे लड्डू का स्वाद, जब ट्राय करेंगे क्रिस्पी तिल-गुड़ कुकीज

Also read : Til Ladu Recipe : मकर संक्रांति पर घर में ऐसे बनाएं तिल के लड्डू, सेहत और स्वाद दोनों में परफेक्ट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola