आपके पैर बताते हैं ये राज, जानें अपने फूट टाइप से अपनी पर्सनालिटी

Edited by Neha Singh
Updated:
विज्ञापन

क्या आपको पता है कि आपके हाथ की रेखा के साथ-साथ आपके पैर भी आपके बारे में काफी कुछ बताते हैं. पैर का टाइप आपकी पर्सनालिटी के कई राज खोलते हैं. जानते हैं कैसे पैर के टाइप से किन व्यक्तित्व का पता चलता है.

विज्ञापन
undefined

महिलाओं और पुरूषों दोनों में ही अपनी पर्सनालिटी को जानने का काफी क्रेज होता है. हर कोई अपने व्यक्तित्व के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहती है. आपको बता दे कि आपके पैरों का सेप भी आपके बारे में बहुत कुछ बताता है.

undefined
पैरों का शेप

हर किसी के पैरा का शेप अलग होता है और हर शेप के अनुसार व्‍यक्ति का चरित्र भी अलग होता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपके पैर के हिसाब से आपका चरित्र कैसा होगा.

undefined
रोमन फूट

अधिकतर लोगों के पैर का शेप ऐसा ही होता है. अंगूठा सबसे बड़ा होता है. जिन महिलाओं के पैर का आकार ऐसा होता है उन महिलाओं का स्‍वभाव बेहद रॉयल होता है. ऐसी महिलाएं स्‍वभाव से फ्रेंडली होती हैं. संतुलित व्‍यवहार के साथ ही आपका बॉडी शेप भी काफी बैलेंस्‍ड होता है और आप काफी खूबसूरत पर्सनालिटी वाली होती हैं.

undefined
ग्रीक फूट 

इसे फ्लेम फूट भी कहा जाता है. इस टाइप में दूसरी अंगुली अंगूठे से बड़ी होती है. ऐसी बनावट वाले लोग बहुत ही उत्साही होते हैं. इस तरह के पैर के शेप में जहां अंगूठे के बगल वाली उंगली सबसे बड़ी होती है वहीं आखरी की तीन उंगलियां डिसेंडिंग ऑर्डर में होती हैं। जिस महिला के पैर का आकार ऐसा होता है, वह स्‍पोर्टी और लीडरशिप क्‍वालिटी की होती हैं.

undefined
स्कवेयर फूट 

पैरों की अंगुलियां एक आयत में होती हैं. जिन लोगों के पैरों का शेप इस तरह का होता है, वे स्वभाव से शांत होते हैं और सोचसमझकर ही कोई निर्णय लेते हैं.इस तरह के पैर का शेप बड़ा होता है और इस शेप में सारी उंगलियां एक ही लैंथ की होती हैं. इस शेप के पैर जिस भी महिला के होते हैं उनका स्‍वभाव काफी शांत होता है.

undefined
दूसरी और तीसरी अंगुली के बीच गैप

ऐसे लोग जानते हैं कि उन्हें अपने इमोशन को कैसे अलग रखना है. जरूरत पड़ने पर ये बड़ी आसानी से अपनी भावनाओं पर काबू पा लेते हैं.

undefined
छोटी अंगुली को अलग ना कर पाना

अगर आप अपनी छोटी अंगुली को बाकी अंगुलियों से अलग नहीं कर पाते हैं, वे बहुत ही रूटीन और व्यवस्थित जीवन जीते हैं. ये सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं. ये बहुत ही भरोसेमंद और वफादार होते हैं यानी बेहतर कंपैनियन साबित होते हैं.

undefined
छोटी अंगुली को अलग कर पाना

जो लोग अपनी छोटी अंगुली को अलग कर पाते हैं, उन्हें अपने जीवन में बदलाव पसंद होते हैं. एक रूटीन और व्यवस्थित जीवन इन्हें नाखुश कर देता है. ये बहुत ही एडवेंचरस होते हैं. हालांकि ये कई बार बहुत जल्दी किसी चीज से बोर हो जाते हैं.

Also Read: क्या आप भी ऑफिस मीटिंग में नहीं रख पाते अपनी बात? ऐसे करें खुद को डेवलप
undefined
तर्जनी की ओर अंगूठे का झुकाव

अगर आपका अंगूठा, आपकी तर्जनी अंगुली की ओर झुकता है तो यह इस बात को प्रमाणित करता है कि आप हमेशा जल्दी में रहते हैं. इस जल्दी की वजह से कई बार आपको परेशानी का भी सामना करना पड़ता है.

Also Read: सामने वाला पसंद करता है या नापसंद, सच्चाई बताते हैं उसके ये हाव- भाव
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola