Flower Rangoli Design Ideas: सरस्वती पूजा पर फूलों से बनाएं ये सुंदर रंगोली डिजाइन

Flower Rangoli Design Ideas: सरस्वती पूजा के मौके पर रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आप फूलों से बनी रंगोली डिजाइन आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
Flower Rangoli Design Ideas: बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती मां की पूजा की जाती है. इस खास मौके पर आप भी घर के दरवाजे, आंगन या पूजा स्थल पर रंगोली बनाने का सोच रहे हैं तो फूलों से बनी रंगोली एक अच्छा ऑप्शन है. फूलों की रंगोली को आप आसानी से बना सकते हैं. रंगोली बनाने के लिए आप बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी शामिल कर सकते हैं और इस मौके को यादगार बना सकते हैं.
गेंदे के फूलों की सिंपल रंगोली

सरस्वती पूजा के मौके पर आप घर के आंगन या पूजा स्थल को सजाने के लिए गेंदे के फूलों से बेहद खूबसूरत और सिंपल रंगोली बना सकते हैं. इस आसान रंगोली डिजाइन को आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है.
रंग बिरंगी फूलों की रंगोली

रंग-बिरंगे फूलों से बनी रंगोली बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगती है. इसे बनाने के लिए आप गुलाब, चमेली, गुलदाउदी, गेंदा जैसे फूलों का इस्तेमाल करें. ये रंगोली डिजाइन त्योहार या खास मौके के लिए अच्छा ऑप्शन है. बीच में आप दीया रखकर इस रंगोली डिजाइन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं.
स्पेशल रंगोली डिजाइन

सरस्वती पूजा के मौके पर आप फूलों की मदद से वीणा और किताब का डिजाइन बना सकते हैं. इस तरह की रंगोली को पीले, सफेद और हल्के केसरिया रंगों के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप हंस के डिजाइन की भी रंगोली को बना सकते हैं.
शंख रंगोली डिजाइन

आप रंगोली डिजाइन में शंख की आकृति को बना सकते हैं. सफेद और क्रीम रंग के फूलों से बनी शंख रंगोली देखने में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लगती है. आप चाहें तो इसके चारों ओर पीले फूलों से बॉर्डर बनाकर इसे और भी आकर्षक लुक दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design: वसंत पंचमी के लिए सबसे खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स
यह भी पढ़ें: Small Rangoli Designs: कम जगह में बनने के लिए परफेक्ट हैं ये आकर्षक और आसान रंगोली डिजाइन, आप भी कर सकते हैं ट्राई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










