ePaper

Floral Lehenga For Holi:इस होली पर फ्लोरल लहंगे से बिखेरें रंग,हर कोई कहेगा वाह

Updated at : 07 Mar 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
Floral Lehenga For Holi:इस होली पर फ्लोरल लहंगे से बिखेरें रंग,हर कोई कहेगा वाह

Floral Lehenga For Holi: आज हम आपको बताएंगे कि आप इस होली पर फ्लोरल लहंगे से कैसे अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं.

विज्ञापन

Floral Lehenga: होली रंगों का त्योहार है. इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे.अगर आप भी इस होली पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो आपको सबसे खास बनाए तो फ्लोरल लहंगा आपके लिए एकदम सही विकल्प है. फूलों की खूबसूरती और रंगों का मेल आपको एक ऐसा लुक देगा कि हर कोई बस ‘वाह’ कहता रह जाएगा.आज हम आपको बताएंगे कि आप इस होली पर फ्लोरल लहंगे से कैसे अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं.

रेड फ्लोरल ड्रेस: होली के मौके पर आप कैटरीना कैफ की तरह एक शानदार रेड फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहन सकती हैं. उनके लहंगे के ब्लाउज में राउंड नेकलाइन और फुल स्लीव्स की खूबसूरत डिटेलिंग है. एक्ट्रेस ने अपनी लुक को और भी खास बनाने के लिए पन्ना मेड ड्रॉपडाउन इयरिंग्स पहने हैं.

व्हाइट फ्लोरल लहंगा :अगर आप व्हाइट फ्लोरल लहंगे के लुक को थोड़ा डिफरेंट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो तारा सुतारिया से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. तारा ने सफेद फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहना था जिसमें उनका ब्लाउज प्लंजिंग वी-नेकलाइन में डिजाइन किया गया था. उन्होंने इसे हरे रंग के फ्लोरल प्रिंटेड फ्लेयर्ड नेट स्कर्ट के साथ पेयर किया था.

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola