ePaper

Fashion Tips: फेस शेप के हिसाब से चुनें सही नेकलाइन, जानें कौन सा डिजाइन आपके लिए है परफेक्ट

Updated at : 08 Feb 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
Fashion Tips

Fashion Tips

Fashion Tips : आप अपने फेस शेप के अनुसार नेकलाइन चुनें. इसके लिए हम आपको बताएंगे की आपको अपने फेस शेप के अनुसार कैसा नेकलाइन चुनना चाहिए.

विज्ञापन

Fashion Tips: आपके ऑउटफिट का नेकलाइन आपके पूरे लुक को जस्टिफाई करता है. यह आपके चेहरे के आकार को खूबसूरत बनाता है और आपके पूरे पर्सनालिटी को निखारता है. लेकिन कई बार गलत नेकलाइन के चुनाव होने के कारण महंगे कपड़े भी आपके लुक को खराब कर देते हैं और वही कपड़े दूसरों की खूबसूरती को निखार देते हैं. इसका कारण है आपके ड्रेस का नेकलाइन आपके फेस शेप के अनुसार नहीं है. जी हां क्या आप जानते हैं की अलग फेस शेप के लिए अलग -अलग नेकलाइन होते हैं. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने फेस शेप के अनुसार नेकलाइन चुनें. इसके लिए हम आपको बताएंगे की आपको अपने फेस शेप के अनुसार कैसा नेकलाइन चुनना चाहिए.

  • हार्ट शेप फेस : हार्ट शेप फेस वाली लड़कियों के लिए वी-नेक या एसिमेट्रिकल नेकलाइन सबसे अच्छा ऑप्शन होता है. यह उनके चेहरे के आकार को और भी अट्रैक्टिव बनाता है.
  • ओवल शेप फेस :ओवल शेप फेस वाली लड़कियों के लिए किसी भी प्रकार की नेकलाइन सूट करती है. लेकिन अगर आप अपने लुक को और भी आकर्षक बनाना चाहती हैं तो आप वी-नेक या राउंड नेकलाइन का चुनाव कर सकती हैं.
  • राउंड शेप फेस : अगर आपका फेस राउंड शेप का है तो आपके लिए वी-नेक या एसिमेट्रिकल नेकलाइन बहुत अच्छा हो सकता है. इसमें आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी.
  • स्क्वायर शेप फेस : स्क्वायर शेप का चेहरा के लिए राउंड नेकलाइन या एसिमेट्रिकल नेकलाइन एक परफेक्ट ऑप्शन है.स्क्वायर शेप फेस वाली लड़कियों के लिए राउंड नेकलाइन इसलिए भी अच्छा है क्योंकि यह उनके चेहरे के आकार को और भी आकर्षक बनाता है.
  • ट्राइएंगल शेप फेस : ट्राइएंगल शेप फेस पर वी-नेक या राउंड नेकलाइन का ऑउटफिट बहुत अच्छा दिखता है. ट्राइएंगल फेस को यह नेकलाइन लम्बा दिखाने में मदद करता है.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Mehendi Celebration Outfits : मेहंदी फंक्शन में दिखें सबसे अलग, पहनें ये खूबसूरत और स्टाइलिश आउटफिट्स

Also Read : Stylish Outfits Tips : इन स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ आप फॉर्मल इवेंट्स में अपनी पर्सना

Also Read : Vasant Panchami Festive Look : वसंत पंचमी पर पाएं स्टाइलिश और ट्रेंडी फेस्टिव लुक, जानें कैसे

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola