Fashion Tips: छोटी हाइट की वजह से आउटफिट चुनने में हो रही परेशानी, इस तरह खुद को बनाएं स्टाइलिश

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Fashion Tips: कभी-कभी छोटी हाईट के कारण हमें मनचाहा आउटफिट नहीं मिल पाता, और इसी कारण हम कॉन्फिडेंट महसूस नहीं कर पाते हैं.

विज्ञापन

Fashion Tips: क्या आपकी छोटी हाईट के वजह से आपको अपने शरीर के अनुसार आइटफिट नहीं मिलता है, और इस कारण आपको ऐसा महसूस होने लगता है कि आप पर कोई भी स्टाईल और आउटफिट अच्छा नहीं लग सकता है. जहां, लंबी महिलाओं पर हर तरह के आउटफिट अच्छे लगते है, वहीं कम हाईट की महिलाएं हमेशा इस बात से परेशान रहती है कि उन पर कैसे कपड़े अच्छे लग सकते हैं. कभी-कभी छोटी हाईट के कारण हमें मनचाहा आउटफिट नहीं मिल पाता, और इसी कारण हम कॉन्फिडेंट महसूस नहीं कर पाते हैं. अगर आपको भी यह लगता है कि हिल्स एक मात्र ऑपश्न बचा है जो आपको लंबा दिखाने में मदद कर सकता है तो हम आपके लिए कुछ ऐसे फैशन टिप्स लाए है जो आपको लंबा दिखाने के साथ-साथ कॉन्फिडेंट और क्लासी लुक देने में मदद कर सकता हैं.

हाई-वेस्ट जींस
आज-कल हाई-वेस्ट जींस और पैंट्स महिलाओं के बीच बहुत फेमस है. इस प्रकार के जींस कमर के ऊपर से पहने जाते है, और इसी कारण यह आपकी हाईट को लंबा दिखाने में मदद करता है. हाई-वेस्ट जींस के साथ क्रॉप टॉप आपको सुंदर और क्लिन लुक देता है.

वन-पीस ड्रेस
छोटी हाईट का यह फायदा होता है कि आप शार्ट वन-पीस ड्रेस पहन कर भी बेहद सुंदर और क्लासी दिख सकती हैं. अगर आपकी हाईट कम है तो मैक्सी ड्रेस के बजाय मिनी ड्रेस पहने, ये आपके पैरों को लंबा दिखाने में मदद करता हैं.

जंपसूट
जंपसूट छोटी कद वाली महिलाओं के लिए बेहद अच्छे आउटफिट होते हैं. इस प्रकार के कपड़े सुंदर दिखने के साथ-साथ पहनने में भी आसान होते है. यह कम कद वाली महिलाओं के हाईट पर भी बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है.

वी-नेक टॉप और ड्रेस
अगर आपकी हाईट कम है तो वी नेक वाले टॉप और ड्रेस आपको लंबा दिखाने में सहायक होता है. इस तरह के नेक वाले ड्रेस और टॉप आपकी नेकलाइन पर फोकस डालता है और इसी वजह से आपकी गर्दन सुंदर और लंबी नजर आती है.

मोनोक्रोमैटिक ड्रेस
ऊपर से नीचे तक एक ही रंग के आउटफिट को मोनोक्रोमैटिक ड्रेस कहते है. इस तरह के कपड़े आपकी हाईट को ज्यादा दिखाने में मदद करता है. मोनोक्रोमैट्क लॉंन्ग स्कर्ट और लॉन्ग फ्रॉक्स जैसे आउटफिट आपको एलीगेंट और अट्रैक्टिव लुक देता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola