ePaper

Fashion Mistakes: फैशन में की गयी इन 5 गलतियों की वजह से आप दिखने लगते हैं बूढ़े, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये मिस्टेक्स

Updated at : 30 Oct 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
fashion mistakes to avoid

AI generated image

Fashion Mistakes: आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन मिस्टेक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आप कम उम्र में भी बूढ़े दिखने लगते हैं. अगर आप खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं तो आपको इन गलतियों को हर कीमत पर दोहराने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Fashion Mistakes: हम सभी चाहते हैं कि हम हमेशा ही जवान और स्टाइलिश दिखें, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कुछ फैशन मिस्टेक्स हमें हमारी असली उम्र से ज्यादा बड़ा दिखा देती हैं. जब ऐसा होता है तो हम खुद में काफी डाउन फील करने लगते हैं और हमारा कॉन्फिडेंस भी कम या फिर खत्म हो जाता है. आपके साथ ऐसा ना हो इसलिए आज हम आपको फैशन से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको आज से ही सुधारना शुरू कर देना चाहिए. तो चलिए फैशन से जुड़ी इन गलतियों के बारे में जानते हैं जिनकी वजह से आप कम उम्र में भी बूढ़े दिखने लग जाते हैं.

गलत फिटिंग के कपड़े पहनना

अगर आप अट्रैक्टिव और यंग दिखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने लिए परफेक्ट फिटिंग के कपड़े खरीदने चाहिए. अगर आप हद से ज्यादा ढीले या फिर टाइट कपड़े पहनते हैं तो आपके पूरे शरीर का शेप खराब दिखने लग जाता है.

यह भी पढ़ें: Banana Peel Benefits: क्यों आपको अपने चेहरे पर रगड़ना चाहिए केले का छिलका? जान लें कमाल के 5 फायदे

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: झुर्रियां अब नहीं छीन पाएंगी चेहरे की खूबसूरती, 30 की उम्र के बाद इन चीजों का करें रेगुलर इस्तेमाल

पुराने डिजाइन के कपड़े पहनने की गलती

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे समय के हिसाब से अपने फैशन को बदलते नहीं है. वे पुराने के डिजाइन के कपड़े पहनते हैं जिस वजह से सभी उन्हें उम्र से बड़ा भी समझने लगते हैं. अगर आप जवां दिखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हैवी प्रिंट और डल कलर के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए.

पुराने हेयरस्टाइल पर ही अटके रहना

अगर आप जवां और अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने हेयरस्टाइल का भी ख्याल रखना चाहिए. ठीक कपड़ो की तरह की आपके हेयरस्टाइल को भी समय-समय पर अपडेट करते रहना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: भूलकर भी 35 की उम्र के बाद अपने चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, छिन जाती है खूबसूरती उड़ जाता है निखार

हद से ज्यादा मेकअप करना

हम खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए मेकअप करते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि यह मेकअप ही हमारे लुक के खराब होने का कारण बनती है. हद से ज्यादा मेकअप या फिर गलत मेकअप की वजह से भी आपकी स्किन बेकार और ज्यादा उम्र की दिखने लगती है.

जूतों का रखें खास ख्याल

अगर आप कपड़े तो सही और अप तो डेट पहन रहे हैं लेकिन आपके जूते या फिर सैंडल पुराने जमाने के हैं तो इससे भी आपको लुक खराब होती है. अगर आप कपड़ों को अपडेट कर रहे हैं तो साथ ही अपने जूते और सैंडल्स को भी अपडेट करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर सुबह सिर्फ 3 स्टेप्स में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद, खूबसूरती ऐसी कि हर किसी की नजरें ठहरेंगी आप पर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola