ePaper

Famous Actresses Wedding Saree: इन एक्ट्रेस ने लहंगे की जगह अपनी शादी में साड़ी पहना, फैंस देख हुए थे दीवाने

Updated at : 10 Apr 2025 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Famous Actresses Wedding Saree

Famous Actresses Wedding Saree

Famous Actresses Wedding Saree: बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेस अपनी शादी में लहंगे की जगह साड़ी में सुर्खियां बटोरती दिखती हैं. शादी के दिन साड़ी में वह बेहद ही खूबसूरत और पारंपरिक दिखीं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वे कौन सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी में लहंगा छोड़ साड़ी को चुना.

विज्ञापन

Famous Actresses Wedding Saree: शादी का दिन हर लड़की के लिए सपनों का दिन होता है, जब वह पूरे अच्छे से सज-संवरकर अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाली होती है. इस दिन के लिए अधिकतर लड़कियां भारी और महंगे लहंगे खरीदती हैं, जो उन्हें एक बहुत ही खूबसूरत ब्राइड बनाता है. ऐसे में बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेस अपनी शादी में लहंगे की जगह साड़ी में सुर्खियां बटोरती दिखती हैं. शादी के दिन साड़ी में वह बेहद ही खूबसूरत और पारंपरिक दिखीं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वे कौन सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी में लहंगा छोड़ साड़ी को चुना.

साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा ने अपनी शादी में सिंदूरी रेड कलर की साड़ी को वियर किया, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं. साड़ी के साथ उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वेलरी पहनी थी. साड़ी का हेम पल्लू इसकी खूबसूरती को और भी आकर्षक बना रहा था.

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने वेडिंग के लिए आइवरी कलर की साड़ी को चुना. सिल्क और ऑर्गेंजा के फैब्रिक की ये साड़ी फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था.

शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में पारंपरिक लाल सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्डन रंग के जटिल कढ़ाई के डिजाइन इसे शाही लुक दे रहे थे. इसे फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया था.

शिल्पा शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में कांजीवरम सिल्क साड़ी में नजर आईं. ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ उनका वेडिंग लुक फैंस को खूब पसंद आया.

ये भी पढ़ें: Couple Engagement Ring Designs: सगाई में अपने पार्टनर को पहनाएं ये स्पेशल कपल रिंग, देखें लेटेस्ट डिजाइन

ये भी पढ़ें: Bridal Golden Nath Designs: दुल्हन के लिए बेस्ट है ये खूबसूरत गोल्ड के ये नथ, देखें डिजाइन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola