Falafel Wrap Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी एण्ड हेल्दी ऑप्शन फलाफल रैप रेसिपी  

Updated:
विज्ञापन
Falafel Wrap Recipe Healthy Middle Eastern Snack

Falafel Wrap Recipe: फालाफल रैप रेसिपी-चने से बना यह मिडिल ईस्टर्न स्नैक हैल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला है.

विज्ञापन

Falafel Wrap Recipe: आजकल लोग तली-भुनी चीजों से दूर रहकर हेल्दी और स्वादिष्ट ऑप्शन की तलाश में रहते हैं. ऐसे में फलाफल रैप एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखता है. यह मिडिल ईस्टर्न स्ट्रीट फूड न केवल वेजिटेरियन है बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होता है. फलाफल चने से बना क्रिस्पी बॉल होता है जिसे हुमस, ताजे सब्जियों और सॉस के साथ रैप में लपेटा जाता है. आइए जानें इसे घर पर कैसे बनाएं.

Falafel Wrap Recipe: हेल्दी लंच या टिफिन के लिए बनाएं यह आसान फालाफल रैप

Falafel wrap recipe

फलाफल के लिए

  • काबुली चना (उबला हुआ) – 1 कप
  • लहसुन – 3-4 कलियां
  • हरी मिर्च – 1
  • हरा धनिया – 1/2 कप
  • जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • नींबू रस – 1 बड़ा चम्मच
  • बेसन – 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
  • तेल – तलने के लिए

रैप के लिए:

  • टोर्टिला या रैप ब्रेड – 4
  • हुमस – 1 कप (बाजार में उपलब्ध या घर पर बना सकते हैं)
  • कटे हुए खीरे, टमाटर, प्याज – 1-1 कप
  • लेट्यूस या सलाद पत्ते – 1 कप
  • दही या गार्लिक मेयोनीज़ – 1/2 कप
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • नमक व चाट मसाला – स्वाद अनुसार

Homemade Falafel Wrap Recipe: फलाफल रैप रेसिपी

Homemade falafel wrap recipe: बनाने की विधि

स्टेप 1 – फलाफल तैयार करें

  1. एक मिक्सर में चना, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू रस और सारे मसाले डालें.
  2. दरदरा पीसें, ज्यादा स्मूद न करें.
  3. मिश्रण को बाउल में निकालकर बेसन मिलाएं.
  4. छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें.
  5. चाहें तो एयर फ्रायर या ओवन में भी इन्हें बेक कर सकते हैं.

स्टेप 2 – रैप बनाएं

  1. रैप ब्रेड को हल्का गर्म करें.
  2. सबसे पहले हुमस की एक परत लगाएं.
  3. अब सलाद पत्ते, खीरा, टमाटर, प्याज रखें.
  4. उसके ऊपर 2-3 फलाफल बॉल्स रखें.
  5. ऊपर से दही या गार्लिक मेयोनीज़ डालें, थोड़ा नींबू रस और चाट मसाला छिड़कें.
  6. अब रैप को रोल करें और चाहें तो टोस्टर में हल्का सेक लें.

टिप्स

  • आप फलाफल को पहले से बनाकर फ्रीज भी कर सकते हैं.
  • हुमस की जगह गार्लिक सॉस या पीनट डिप भी यूज कर सकते हैं.
  • यह रैप बच्चों के टिफिन और ऑफिस लंच के लिए भी बेस्ट है.

फलाफल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसे डीप फ्राय करने की बजाय बेक करें, तो यह और भी हेल्दी बन जाता है.
फलाफल रैप एक टेस्टी, हेल्दी और क्विक स्नैक है जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. मिडिल ईस्ट की यह रेसिपी अब भारत में भी लोगों की फेवरेट बनती जा रही है. तो इस बार कुछ नया ट्राय करें और परिवार को खिलाएं ये सुपर हेल्दी रैप.

Also Read: Falafel Pizza Recipe: ट्राई करें ये न्यू फ्यूजन रेसिपी फलाफल पिज्जा जो हर किसी को भाए

Also Read: Cheese Bowl Pizza Recipe: चीज बाउल पिज्जा – घर पर बनाएं ये डेलीशियस रेसिपी

Also Read: Paneer Bruschetta Recipe: पनीर ब्रुशेटा बच्चे की बर्थडे पार्टी के लिए बनाएं यह स्वादिष्ट और झटपट डिश

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 20 मिनटCook: 20 मिनटYields: Falafel Wrap Recipe / फालाफल रैप रेसिपी

Ingredients

    Instructions

    1. आप फलाफल को पहले से बनाकर फ्रीज भी कर सकते हैं.
    2. हुमस की जगह गार्लिक सॉस या पीनट डिप भी यूज कर सकते हैं.
    3. यह रैप बच्चों के टिफिन और ऑफिस लंच के लिए भी बेस्ट है.
    4. फलाफल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसे डीप फ्राय करने की बजाय बेक करें, तो यह और भी हेल्दी बन जाता है.
    5. फलाफल रैप एक टेस्टी, हेल्दी और क्विक स्नैक है जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. मिडिल ईस्ट की यह रेसिपी अब भारत में भी लोगों की फेवरेट बनती जा रही है. तो इस बार कुछ नया ट्राय करें और परिवार को खिलाएं ये सुपर हेल्दी रैप.