ePaper

Cheese Bowl Pizza Recipe: चीज बाउल पिज्जा - घर पर बनाएं ये डेलीशियस रेसिपी

Updated at : 07 Jun 2025 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bowl pizza recipe Bread bowl pizza recipe Cheese bowl pizza Homemade bowl pizza

Cheese Bowl Pizza Recipe: अगर आप पिज्जा और चीज के शौकीन हैं तो ये चीज बाउल पिज्जा रेसिपी आपके लिए है, बच्चों और बड़ों सभी को आएगी पसंद.

विज्ञापन

Cheese Bowl Pizza Recipe: अगर आप पिज्जा के शौकीन हैं और चीज के बिना खाना अधूरा लगता है, तो ये रेसिपी आपके लिए ही है! जब चीज से भरपूर हो पिज्जा और वह भी बाउल के अंदाज में, तो स्वाद दोगुना हो जाता है. Cheese Bowl Pizza ना सिर्फ बच्चों को पसंद आएगा, बल्कि इसे बनाना भी उतना ही आसान है जितना खाना. यह रेसिपी पार्टी, शाम के स्नैक्स या वीकेंड ट्रीट के लिए एकदम परफेक्ट है.

आइए जानें कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट, कुरकुरा और माउथवॉटरिंग चीज बाउल पिज्जा जो हर उम्र के लोगों का दिल जीत लेगा.

Cheese Bowl Pizza Recipe: चीज बाउल पिज्जा बनाने की सामग्री

Cheese Bowl Pizza Recipe
Cheese bowl pizza recipe

बेस के लिए:

  • 4 ब्रेड स्लाइस या पाव (कटोरी शेप में कटे)
  • मक्खन – 2 टेबलस्पून
  • लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून (ऑप्शनल)

फिलिंग के लिए:

  • मोजरेला चीज – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्रोसेस्ड चीज – ½ कप
  • शिमला मिर्च – ½ कप (बारीक कटी)
  • प्याज – ½ कप (बारीक कटी)
  • उबले हुए कॉर्न – ¼ कप
  • पिज़्ज़ा सॉस – 3 टेबलस्पून
  • चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो – स्वादानुसार
  • नमक – चुटकी भर

Cheese Bowl Pizza बनाने की विधि

Cheese bowl pizza recipe

स्टेप 1: ब्रेड बाउल तैयार करें

– ब्रेड स्लाइस को हल्के पानी से गीला कर एक कटोरी में दबाकर बाउल शेप दें.
– इन ब्रेड बाउल्स को बटर और लहसुन के पेस्ट से ग्रीस करें और 5-7 मिनट के लिए प्रीहीटेड ओवन (180°C) में बेक करें ताकि यह कुरकुरी हो जाए.

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप इन्हें गैस पर तवे या कढ़ाई में ढककर धीमी आंच पर सेक सकते हैं जब तक यह सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं

स्टेप 2: फिलिंग तैयार करें

एक बाउल में सभी कटे हुए सब्जियां, चीज़, पिज़्जा सॉस, नमक, चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो मिलाएं.

स्टेप 3: बाउल में भरें और बेक करें

– बेक की गई ब्रेड बाउल्स में यह फिलिंग भरें. ऊपर से दोबारा चीज़ डालें.
– अब इसे फिर से 10 मिनट के लिए बेक करें या जब तक चीज़ मेल्ट होकर गोल्डन ब्राउन न हो जाए.

– चीज बाउल पिज्जा को टोमैटो केचप या हर्ब डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
– आप चाहें तो इसके ऊपर फ्रेश बेसिल या थोड़े से चिली फ्लेक्स भी छिड़क सकते हैं.

  • अगर ओवन नहीं है, तो इसे गैस तंदूर या कढ़ाई में भी बना सकते हैं.
  • बच्चों के लिए इसमें पनीर या उबले मैकरोनी भी डाल सकते हैं.

जब पिज्जा खाने का मन करे लेकिन कुछ नया ट्राय करना हो, तो चीज़ बाउल पिज्जा एक मजेदार और स्वादिष्ट विकल्प है. यह फास्ट फूड से हटकर कुछ होममेड और हेल्दी भी है. अगली बार जब घर में पार्टी हो या बच्चों की फरमाइश, तो बनाएं ये स्पेशल रेसिपी और सबका दिल जीत लें.

Also Read: Paneer Bruschetta Recipe: पनीर ब्रुशेटा बच्चे की बर्थडे पार्टी के लिए बनाएं यह स्वादिष्ट और झटपट डिश

Also Read: Restaurant Like Cheese Garlic Bread Recipe: इस रेसपी को फॉलो करके आप बना सकती है एकदम रेस्टरों जैसी चीज गार्लिक ब्रेड

Also Read: Cheesy Veggie Tacos Recipe: अपने परिवार के लिए बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक चीजी वेजी टाको

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola