Eye Makeup Hacks for Beginners: हर लड़की को पता होने चाहिए ये आई मेकअप हैक्स

Eye Makeup Hacks for Beginners
Eye Makeup Hacks for Beginners : अगर आपको भी अपनी आंखों को देना है सबस ब्यूटीफुल लुक तो अपनायें ये खास आई मेकअप हैक्स.
Eye Makeup Hacks for Beginners: आंखों का मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है लेकिन ऐसा तभी होता है जब आपको सही टिप्स और ट्रिक्स पता हों. अक्सर बिगिनर्स के लिए परफेक्ट विंग्ड लाइनर या आईशैडो ब्लेंड करना किसी चुनौती से कम नहीं होता.

चाहे आप कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट हों या ऑफिस जाने वाली वर्किंग वुमन. आई मेकअप को आसान बनाने के लिए हम लेकर आए हैं जादुई आई मेकअप हैक्स.तो चलिए जानते हैं इन आसान ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में.

बिंदी से बनाएं परफेक्ट आईलाइनर (The Bindi Hack) :एक छोटी बिंदी लें और उसे आंख के बाहरी कोने पर लगाएं जहां लाइनर खत्म करना चाहती हैं.दूसरी आंख पर भी उसी एंगल पर बिंदी लगाएं.अब बिंदुओं को मिलाकर लाइनर खींचें. आपको एकदम बराबर विंग मिलेगा.

लिप बाम से बनाएं शिमरी आईशैडो (Lip Balm Base Hack): अगर आपके पास आई प्राइमर नहीं है और आप चाहती हैं कि आपका पीला आईशैडो चमकीला दिखे तो आंखों पर थोड़ा सा बिना रंग वाला लिप बाम लगाएं और फिर उसके ऊपर आईशैडो लगाएं. इससे रंग उभर कर आएगा और वह लंबे समय तक टिका रहेगा.

डेंटल फ्लॉस से ग्राफिक आईलाइनर : डेंटल फ्लॉस पर लिक्विड लाइनर लगाएं. उसे अपनी आंखों के ऊपर हल्के से प्रेस करें. इससे आपको एकदम बारीक और सीधी ग्राफिक लाइन मिलेगी जो हाथों से बनाना नामुमकिन है.

- बॉबी पिन से बनाएं परफेक्ट मिनी-विंग (Bobby Pin Wing): अगर आपको विंग लाइनर का शेप देने में परेशानी होती है तो आप अपनी बॉबी पिन के खुले हुए V वाले हिस्से पर लिक्विड लाइनर लगाएं. इसे अपनी आंख के कोने पर स्टैम्प की तरह दबाएं. आपको एक बना-बनाया ‘V’ शेप मिल जाएगा. बस इसे अंदर से भर लें.
यह भी पढ़े :Natural Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, गुलाब जल से पाएं निखरी त्वचा
यह भी पढ़े : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




