ePaper

Ema Datshi Recipe: तीखी मिर्च और पिघले चीज का ऐसा स्वाद जो पहले कभी नहीं चखा होगा

Updated at : 15 Jul 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Ema Datshi Recipe: तीखी मिर्च और पिघले चीज का ऐसा स्वाद जो पहले कभी नहीं चखा होगा

Ema Datshi Recipe: भूटान की तीखी मिर्च और पिघले चीज से बनी पारंपरिक डिश जो झटपट बनती है और चावल के साथ शानदार लगती है.जानें आसान तरीका.

विज्ञापन

Ema Datshi Recipe: अगर आप खाने में कुछ हटकर और एक्सपेरिमेंटल ट्राय करना चाहते हैं तो भूटान की ये पारंपरिक डिश इमा दत्शी रेसिपी जरूर चखनी चाहिए. तीखी हरी मिर्च और पिघले हुए चीज का ये यूनिक मेल न सिर्फ जायकेदार है. बल्कि इसका हर निवाला आपको एक नई दुनिया का स्वाद देगा.भूटान की नेशनल डिश मानी जाने वाली इमा दत्शी अब धीरे-धीरे भारत में भी लोकप्रिय हो रही है. खासकर उन लोगों के बीच जो विदेशी स्वाद में देसी ट्विस्ट ढूंढते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी ज्यादातर आपके किचन में ही मिल जाएगी.

सामग्री

  • हरी मिर्च – 10 से 12 (जितना तीखा पसंद हो)
  • प्याज – 1 (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
  • लहसुन – 4 से 5 कली (कटी हुई)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ) (इच्छानुसार)
  • चीज़ – 100 से 150 ग्राम (कटा हुआ – पनीर, फेटा या कोई भी चीज़ चलेगा)
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – 1 कप
  • मक्खन – 1 छोटा चम्मच (इच्छानुसार)

बनाने का तरीका

  • सब्ज़ियां पकाएं: एक पैन में 1 कप पानी डालें. उसमें हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और लहसुन डालें.
    ढककर 5 से 6 मिनट तक उबालें जब तक सब्जिया नरम हो जाएं.
  • चीज डालें: अब उसमें कटा हुआ चीज डालें.हल्के हाथ से मिलाएं ताकि चीज पिघलने लगे.
  • गाढ़ा करें: चीज अच्छी तरह से पिघल जाए और करी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस धीमी कर दें.
    अब नमक डालें और अगर चाहें तो थोड़ा मक्खन मिलाएं.
  • परोसें: तैयार इमा दत्शी को गरमा गरम चावल (ब्राउन या सफेद) के साथ खाएं.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola