ePaper

स्ट्रेस दूर करने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज के ये उपाय

Updated at : 03 Sep 2025 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज (फाइल फोटो)

Premanand Ji Maharaj: आजकल तनाव हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुका है. बदलती लाइफस्टाइल और काम का दबाव इंसान को मानसिक रूप से थका देता है. वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज ने तनाव दूर करने के लिए सरल उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर जीवन को संतुलित और सुखमय बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: आज के समय में स्ट्रेस एक आम समस्या बन चुका है. बदलती लाइफस्टाइल, काम का दबाव और निजी जीवन की चुनौतियां इंसान को मानसिक रूप से थका देती हैं. नतीजतन लोग तनावग्रस्त रहने लगते हैं और यह समस्या धीरे-धीरे डिप्रेशन का रूप ले लेती है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस परेशानी से गुजर रहा है. इसी तनाव से ग्रस्त एक युवक वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचा. इस दौरान उसने अपनी समस्याओं को बताया. महाराज ने बड़े सहज और सरल उपाय सुझाए, जो तनाव को कम करने और जीवन को संतुलित बनाने में सहायक हो सकते हैं.

  • प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि चिंता वास्तव में चिता के समान है. जब मन खाली होता है, तो वह बेवजह की बातों में उलझने लगता है और तनाव बढ़ाता है. ऐसे समय में हमें प्रभु का चिंतन करना चाहिए. भगवान के नाम का स्मरण मन को शांति देता है और अनावश्यक चिंताओं को दूर करता है.

यह भी पढ़ें- क्या देवी-देवताओं को पशु बलि देना सही है? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब

  • प्रेमानंद जी महाराज ने यह भी बताया कि नकारात्मक भाव ही तनाव की जड़ हैं. जब तक हम आध्यात्म से नहीं जुड़ते, तब तक इनसे छुटकारा पाना कठिन है. चाहे चिंता कितनी भी बड़ी क्यों न हो, भगवान का ध्यान करने से उसका प्रभाव कम हो जाता है और मन हल्का हो जाता है.
  • प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि लोगों की बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए. अगर कोई हमें बुरा कहे तो उसे अपने पिछले कर्मों का फल मानकर सहन करें. इस स्थिति में भगवान का नाम जपना सबसे कारगर उपाय है. जब हम प्रभु का नाम लेते हैं तो विवेक जाग्रत होता है और वही विवेक चिंता को तुरंत दूर कर देता है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola