Matar Salad Recipe: ना ज्यादा झंझट, ना ज्यादा टाइम, स्नैक्स टाइम के लिए बनाएं चटपटा मटर सलाद 

Updated at : 09 Nov 2025 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Matar Salad Recipe

Matar Salad Recipe (AI image)

Matar Salad Recipe: दिनभर की थकान के बाद बनाना चाहते हैं कुछ चटपटा और जल्दी बन जाने वाला स्नैक्स तो इस आर्टिकल की मदद से बनाएं मटर सलाद.

विज्ञापन

Matar Salad Recipe: दिनभर काम की वजह से घर आकर कभी-कभी हमें कुछ ऐसा खाने का मन होता है जो जल्दी भी बन जाए और मेहनत भी न लगे. ऐसे में आपके लिए मटर सलाद बहुत आसान रेसिपी है. ये जल्दी बनने के साथ खाने में भी बहुत चटपटा और मजेदार होता है. इसे आप किचन में रखी कुछ ही सामग्री से आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. चाहे बच्चे हो या घर के बड़े आप इस रेसिपी को बनाकर हर किसी को सर्व कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप डाइट में हेल्दी खाने का ऑप्शन रखते हैं तो ये रेसिपी सबसे बेस्ट है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए मटर सलाद बनाने का आसान तरीका. 

मटर सलाद बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 कप सफेद मटर 
  • 1 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 खीरा (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार काला नमक

यह भी पढ़ें: Sprouts Salad Recipe For Weight Loss: बढ़ते मोटापे का नहीं रहेगा टेंशन, सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद

यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद

मटर सलाद बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले सफेद मटर को 6-8 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. 
  • अब कुकर में भिगोया हुआ मटर और थोड़ा नमक डालकर 2-3 सीटी तक उबाल लें. 
  • इसके बाद उबले मटर को ठंडा होने दें. फिर एक बड़े बाउल में उबला हुआ मटर, प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, नींबू का रस, चाट मसाला, नमक, भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. 
  • मिक्स हो जाने के बाद इसे कटोरी में सर्व करें और चटपटा स्वाद का आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: Guava Chaat Recipe: फ्रूट लवर्स के लिए परफेक्ट है ये अमरूद चाट, जानिए बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola