ePaper

Fruit Pizza Recipe: बच्चे को नाश्ते में क्या दें इस बात की अब नो टेंशन! क्रिस्पी ब्रेड, क्रीमी पनीर और फ्रेश फलों से बनाएं हेल्दी फ्रूट पिज्जा

Updated at : 24 Oct 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
fruit pizza recipe

AI generated image

Fruit Pizza Recipe: अगर आप हर दिन इस समस्या से जूझते हैं कि बच्चे को ब्रेकफास्ट में क्या दें तो फ्रूट पिज्जा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह आसानी से बनती है और आपके बच्चे के लिए हेल्दी भी होती है. अगर आपके पास समय की कमी है तो भी यह आपके लिए एक परफेक्ट रेसिपी है.

विज्ञापन

Fruit Pizza Recipe: सुबह के समय नाश्ते में क्या बनाएं इस बात का सबसे बड़ा टेंशन मॉम्स को रहता है. घर के बड़े तो कुछ भी खा लेते हैं और अपने कामों में लग जाते हैं. लेकिन, बात जब बच्चों की आती है तो उनके लिए नाश्ते में क्या बनाई जाए ये अपने आप में एक चैलेंज है. सुबह के समय बच्चे स्कूल की तैयारी में होते हैं और अक्सर ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो सिर्फ मजेदार न हो बल्कि टेस्टी भी हो. अगर आपके घर पर भी सुबह के समय ब्रेकफास्ट को लेकर जंग जैसा माहौल रहता है तो फ्रूट पिज्जा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह दिखने में रंग-बिरंगी होती है और साथ ही इसका मीठा स्वाद बच्चों को काफी ज्यादा पसंद भी आता है. अगर आप अपने बच्चे को सुबह के समय अपने बच्चे को कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो भी यह बेस्ट चॉइस है. फ्रेश फ्रूट्स, क्रीमी पनीर और हल्की क्रिस्पी ब्रेड की वजह से ब्रेकफास्ट बच्चों का फेवरेट बन जाता है. तो चलिए जानते हैं फ्रूट पिज्जा बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

फ्रूट पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बिना किनारे वाले 4 से 5 स्लाइस ब्रेड
  • आधा कप पनीर या क्रीम चीज
  • 1 से 2 चम्मच शहद
  • 1 छोटा केला
  • आधा कप स्ट्रॉबेरी
  • आधा कप अंगूर
  • आधा कप सेब बारीक कटे हुए
  • थोड़े ब्लूबेरी या अनानास के टुकड़े
  • गार्निश के लिए पुदीने की पत्तियां

यह भी पढ़ें: Suji Uttapam Bites Recipe: चाय की प्याली के साथ परोसें परफेक्ट इवनिंग स्नैक, मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी सूजी उत्तपम बाइट्स

यह भी पढ़ें: Poha Pancake Recipe: सुबह की भागदौड़ में नहीं मिलता नाश्ते का समय? मिनटों में बनाएं हेल्दी और फ्लेवर्स से लोडेड पोहा पैनकेक

फ्रूट पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी

  • फ्रूट पिज्जा बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस को हल्का टोस्ट करें ताकि वह क्रिस्पी हो जाए. इसके अलावा अगर बच्चे को सॉफ्ट ब्रेड पसंद है तो टोस्ट न करें. इसके बाद ब्रेड को ट्रे पर रखें.
  • इसके बाद ब्रेड के ऊपर पनीर या क्रीम चीज को एक बराबर फैलाएं. अगर आपको या फिर आपके बच्चे मीठा खाना पसंद करते हैं तो इसमें थोड़ी शहद भी मिला सकते हैं. बता दें पनीर और क्रीम चीज फ्रूट्स के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ ब्रेड को स्वादिष्ट बनाते हैं.
  • इसके बाद ब्रेड पर कटे हुए फल सजाएं. फलों में आप स्ट्रॉबेरी, केला, सेब, अंगूर और ब्लूबेरी को अच्छी तरह से सजाकर रख सकते हैं. आप अगर चाहें तो बच्चे के पसंदीदा फल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इसके बाद ऊपर से पुदीने की पत्तियां या थोड़ी कद्दूकस की गई चॉकलेट डालकर फ्रूट पिज्जा को सजाएं. यह न केवल स्वाद में बढ़िया लगता है, बल्कि दिखने में भी अट्रैक्टिव लगता है.

यह भी पढ़ें: Masala Poha Upma Recipe: मिनटों में तैयार करें मसाला पोहा उपमा, हर बाईट में पाएं फ्लेवर्स और अरोमा का डबल डोज

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola