Chana Dal Curry Recipe: बच्चे से लेकर बड़े सभी करेंगे लंच का इंतजार, मिनटों में इस तरह बनाएं टेस्टी और हेल्दी चना दाल करी

AI generated image
Chana Dal Curry Recipe: अगर आप दोपहर के लंच को और भी मजेदार और हेल्दी बना चाहती हैं तो चना दाल की करी आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है.
Chana Dal Curry Recipe: चना दाल की करी भारतीय किचन का एक ट्रेडिशनल और पसंदीदा डिश है, जिसे खासतौर पर दोपहर के खाने में चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है. यह डिश न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भी होती है. अगर आप कुछ सिंपल, हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो चना दाल की यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. अगर आप बिना ज्यादा समय और मेहनत बर्बाद किये कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो भी चना दाल की करी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. तो चलिए जानते हैं चना दाल की करी बनाने की आसान और झटपट रेसिपी.
चना दाल की करी के लिए आवश्यक सामग्री
- चना दाल – 1 कप
- पानी – 3 कप
- टमाटर – 2 बारीक कटे हुए
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 2 कटी हुई
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
- हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
- धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
- गरम मसाला – आधा टीस्पून
- जीरा – 1 टीस्पून
- हींग – एक चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- तेल या घी – 2 टेबलस्पून
- हरा धनिया – सजावट के लिए
यह भी पढ़ें: Quick Bread Samosa Recipe: बच्चों की टिफिन हो या शाम का स्नैक, बिना मैदे के इस तरह बनाएं क्रिस्पी ब्रेड समोसे
चना दाल की करी बनाने की विधि
- सबसे पहले चना दाल को अच्छे से धोकर 20 से 30 मिनट तक भिगोकर रख दें. फिर इसे कुकर में 3 कप पानी और हल्का सा नमक डालकर 3 से 4 सीटी आने तक पका लें. इस बात का ख्याल रखें कि दाल एकदम सॉफ्ट होनी चाहिए लेकिन गली हुई नहीं.
- एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें और इसमें सबसे पहले जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तब हींग और फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें.
- अब कटे हुए टमाटर डालें और इसे तब तक भूनें जब तक वह नरम न हो जाए और तेल न छोड़ दे. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें और मसालों को अच्छे से मिलाकर भून लें.
- अब उबली हुई दाल को इस मसाले में मिलाएं और जरूरत के अनुसार पानी डालें ताकि करी की गाढ़ापन सही बना रहे. अब इसे 7 से 8 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि सभी फ्लेवर्स अच्छे से घुल जाएं.
- अब इसमें गरम मसाला डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- चना दाल की करी को गरमा गरम चावल, जीरा राइस या फिर फुल्का, पराठा या पूरी के साथ परोसें. इसके साथ नींबू और प्याज का सलाद मिलाकर स्वाद दोगुना हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










