Durga Inspired Baby Girl Names: मां भवानी के नाम पर बिटिया रानी को दें प्यारे और यूनिक नाम

Hindu Goddess Names For Baby Girl
Durga Inspired Baby Girl Names: अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो शक्ति, सुंदरता और आशीर्वाद का प्रतीक हो तो मां भवानी के नामों से प्रेरित नाम परफेक्ट होगा.
Durga Inspired Baby Girl Names: बिटिया रानी के जन्म के साथ ही घर में खुशियों की बहार आ जाती है.हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी लाडली का नाम ऐसा हो जो सिर्फ प्यारा ही नहीं बल्कि अर्थपूर्ण और शुभ भी हो. अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो शक्ति, सुंदरता और आशीर्वाद का प्रतीक हो तो मां भवानी के नामों से प्रेरित नाम परफेक्ट होगा.मां दुर्गा के अनेक रूप हैं —शांत, सौम्य, रक्षक और शक्तिशाली. उनके इन दिव्य स्वरूपों से जुड़े नाम न केवल आपके बच्चे को एक पवित्र पहचान देंगे बल्कि जीवनभर उनके साथ मां का आशीर्वाद भी बना रहेगा.
बिटिया के लिए प्यारे नाम
- दुर्गा – शक्ति की देवी
- शक्ति – ताकत, ऊर्जा
- भव्या – सुंदर, दिव्य
- आद्या – पहली शक्ति
- कात्या – देवी कात्यायनी से प्रेरित
- चंडी – रक्षक रूप
- अम्बा – मां
- शिवानी – शिव की पत्नी
- तारिणी – पार लगाने वाली
- नयना – सुंदर आंखें
- जयश्री – विजय की देवी
- इशिता – श्रेष्ठ, नेतृत्व करने वाली
- दिव्या – पवित्र, चमकदार
- रुद्रानी – रुद्र (शिव) की शक्ति
- कन्या – देवी का रूप
Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब
Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम
Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




