ePaper

Dry Cheeks Remedies: सर्दियों में भी चेहरा रहेगा खूबसूरत और अट्रैक्टिव, फटे गालों को सॉफ्ट बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Updated at : 30 Oct 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
dry cheeks remedies

AI generated image

Dry Cheeks Remedies: सर्दियों के दिनों में गालों के फटने की समस्या आम बात है. जब गाल फटते हैं तो यह हमारे चेहरे की पूरी खूबसूरती ही छीन लेते हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसके लिए आज हम आपको कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने गालों को एक बार फिर से सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते हैं.

विज्ञापन

Dry Cheeks Remedies: सर्दियों के मौसम में हमारी स्किन पर काफी बुरा और गहरा असर पड़ता है. कई बार स्किन ड्राई हो जाती है तो वहीं, कई बार ऐसा होता है की हमारे गाल फट जाते हैं और लाल भी दिखने लगते हैं. जब गाल फट जाते हैं तो इससे चेहरे की खूबसूरती और ग्लो गायब हो जाती है और यह दिखने में भी अट्रैक्टिव नहीं लगते हैं. आने वाले सर्दियों के दिनों में आपके गाल न फटे और आपका चेहरा ग्लोइंग और अट्रैक्टिव बना रहे इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने गालों को सर्दियों में भी सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं. तो चलिए इन घरेलू नुस्खों के बारे जानते हैं विस्तार से.

नारियल के तेल का करें इस्तेमाल

हमारी स्किन और बालों के लिए नारियल के तेल को हमेशा से ही फायदेमंद माना जाता रहा है. अगर आप अपने गालों को सर्दियों के इन दिनों में फटने से बचाकर रखना चाहते हैं तो नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको हर रात सोने से पहले अपने गालों पर नारियल का तेल लगाना है और सुबह के समय एक माइल्ड फेस वाश से चेहरे को अच्छे से क्लीन कर लेना है. रेगुलर बेसिस पर ऐसा करने से आपकी स्किन हेल्दी भी बनती है.

यह भी पढ़ें: Banana Peel Benefits: क्यों आपको अपने चेहरे पर रगड़ना चाहिए केले का छिलका? जान लें कमाल के 5 फायदे

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: झुर्रियां अब नहीं छीन पाएंगी चेहरे की खूबसूरती, 30 की उम्र के बाद इन चीजों का करें रेगुलर इस्तेमाल

आल्मंड और दूध का इस्तेमाल

सर्दियों में भी आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में आल्मंड और दूध भी काफी हद तक मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आल्मंड ले लेने हैं और उन्हें अच्छे से पीसकर पाउडर तैयार कर लेना है. अब आपको इसमें दूध मिलाना है और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. इस पेस्ट को आपको अपने गालों को लगाकर हल्के हाथों से रगड़ना है और 3 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लेना है. कुछ ही दिन ऐसा करने से आपकी स्किन निखरी हुई लगने लगती है.

बेसन का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

घर पर मौजूद साधारण सा बेसन भी आपकी मदद फटे हुए गालों से छुटकारा पाने में कर सकता है. इसके लिए आपको एक कटोरे में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी को लेकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना होगा. अब आपको इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ना है. सिर्फ हफ्तेभर ऐसा करने से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बन सकती है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर सुबह सिर्फ 3 स्टेप्स में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद, खूबसूरती ऐसी कि हर किसी की नजरें ठहरेंगी आप पर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola